Ragging In ICFAI: बिजनेस स्कूल में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग, मारपीट और मजहबी नारे के लिए बनाया दबाव

एसएचओ शंकरपल्ली ने घटना के बारे में बताया कि कुछ छात्रों ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित टिप्पणी के लिए जूनियर छात्रों पर दबाव बनाया गया और छात्रावास के कमरे में एक छात्र के साथ पिटाई भी की. एसएचओ ने बताया, जूनियर छात्रों को जय माता दी और अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने के लिए कहा गया.

हैदराबाद के आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल से रैगिंग की खबर आ रही है. रैगिंग के दौरान सीनियर छात्रों ने अपने जूनियर छात्रों के साथ मारपीट के साथ-साथ मजहबी नारे के लिए भी दबाव बनाया.

टीएस निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

एसएचओ शंकरपल्ली ने घटना के बारे में बताया कि कुछ छात्रों ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित टिप्पणी के लिए जूनियर छात्रों पर दबाव बनाया गया और छात्रावास के कमरे में एक छात्र के साथ पिटाई भी की. एसएचओ ने बताया, जूनियर छात्रों को जय माता दी और अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने के लिए कहा गया. उन्होंने बताया सभी आरोपियों के खिलाफ टीएस निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Also Read: जादवपुर युनिवर्सिटी में फिर दिव्यांग छात्र से रैगिंग की शिकायत, एंटी रैगिंग स्क्वाड ने दर्ज किया बयान

छात्र ने शारीरिक और यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप

तेलंगाना पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि परिसर में उसके छात्रावास के कमरे में 15-20 लोगों द्वारा उसका शारीरिक और यौन उत्पीड़न किया गया था.

Also Read: तेलंगाना : PM Modi ने 9500 करोड़ रुपये के विकास परियोजना की रखी आधारशिला, नई रेल लाइन राष्ट्र को समर्पित

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

एसएचओ शंकरपल्ली ने बताया, आरोपी छात्रों के खिलाफ विभिन्न छाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी छात्रों पर धारा 307, 323, 450, 342, 506 आर/डब्ल्यू 34 आईपीसी, धारा 4 (i) (ii) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

रैगिंग का वीडियो वायरल, 12 सीनियर छात्र एक साल के लिए निलंबित

आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल में रैगिंग का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इधर प्रबंधन ने 12 सीनियर छात्रों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >