पंजाब पुलिस और BSF ने पाकिस्तानी ड्रोन को किया ढेर, 5 किलो हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के अमृतसर में बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने सीमा पार से आ रहे एक ड्रोन को मार गिराया है. ड्रोन में पांच किलोग्राम हेरोइन लदा था, जिसे जब्त कर लिया गया है. साथ ही इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पंजाब पुलिस ने एक बार फिर पाकिस्तान की मंशा को पस्त कर दिया है. बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने सीमा पार से आ रहे एक ड्रोन को मार गिराया है. संयुक्त अभियान के तहत रविवार को पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास नशीले पदार्थ ले जा रहे एक ड्रोन को जवानों ने ढेर कर दिया. इस मामले में पंजाब पुलिस ने कहा कि पांच किलोग्राम हेरोइन ले जा रहे ड्रोन को अमृतसर के कक्कड़ गांव में मार गिराया गया. वहीं, घटना को लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

पांच किलो हेरोइन जब्त: पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराए जाने के बाद पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ट्वीट कर कहा कि बीएसएफ और पंजाब पुलिस को बधाई दी. उन्होंने कहा कि अमृतसर पुलिस ने बीएसएफ के साथ एक संयुक्त अभियान के तहत कक्कड़ गांव में गोलीबारी कर छह पंखों वाले एक ड्रोन को मार गिराया और उसमें से पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद की है. यह इलाका पाकिस्तान के साथ सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा से दो किलोमीटर दूर है. गौरव यादव ने बताया कि यह ड्रोन अमेरिका और चीन में निर्मित हिस्सों को जोड़कर बनाया गया है.

सीमापार से लगातार आते हैं ड्रोन: गौरतलब है कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों के तहत भारत में ड्रोन के जरिए कभी हथियार भेजता है तो कभी नशीले पदार्थ. हाल ही में पाकिस्तान से भेजा गया एक ड्रोन भारतीय सीमा में 8 किलोमीटर अंदर तक आ गया था. हालांकि ड्रोन की आवाज सुनने के बाद जवानों ने फायरिंग कर उसे मार गिराया. ड्रोन से चीनी हथियार बरामद किए गए थे.

Also Read: Shootout In America: अमेरिका में अंधाधुंध फायरिंग में 10 लोगों की मौत, शोक में झुका राष्ट्रीय झंडा

लगातार ड्रोन भेजता है पाकिस्तान: बता दें, साल 2022 में बीएसएफ ने एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें कहा गया है कि जम्मू, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के साथ चलने वाली 2289 किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर ड्रोन देखे जाने की संख्या 2020 में 77 से बढ़कर साल 2022 तक करीब 311 हो गई है. इनमें से लगभग 75 प्रतिशत पंजाब में देखे गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >