Haryana Crisis: सीएम सैनी का दावा- सरकार पर कोई खतरा नहीं, कांग्रेस ने राष्ट्रपति शासन की मांग की

Haryana Crisis: नायब सिंह सैनी सरकार से तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद हरियाणा में राजनीति संकट के बादल छा गए हैं. हालांकि मुख्यमंत्री सैनी ने सरकार पर खतरे की बात से साफ इनकार कर दिया है.

Haryana Crisis: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तीन निर्दलीय विधायकों के राज्य में बीजेपी गठबंधन वाली सरकार से समर्थन वापस लेने के एक दिन बाद बुधवार को कहा कि उनकी सरकार संकट में नहीं है और मजबूती से काम कर रही है. उन्होंने कांग्रेस पर यह भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया कि उनकी सरकार संकट में है. उन्होंने कहा, जब वे केंद्र में सत्ता में रहे तो आपने देखा होगा कि जब उन्हें लगता था कि उनकी सरकार संकट में है, वे कुछ लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने लगते थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि लेकिन हरियाणा की जनता कांग्रेस की आकांक्षाओं को पूरा करने वाली नहीं है. सैनी ने कहा कि डबल-इंजन की सरकार ने राज्य के साथ ही देश में विभिन्न क्षेत्रों में विकास सुनिश्चित किया है. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा विकास में विश्वास रखती है.

मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया था

हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार पर उस समय खतरा मंडराने लगा था जब निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान (दादरी), रणधीर सिंह गोलन (पुंडरी) और धर्मपाल गोंदर (नीलोखेड़ी) ने मंगलवार को भाजपा सरकार से समर्थन वापस ले लिया. तीन विधायकों ने घोषणा की कि वे कांग्रेस का समर्थन करेंगे. उन्होंने दावा किया था कि राज्य विधानसभा में सैनी सरकार अल्पमत में आ गयी है. हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में सदस्यों की मौजूदा संख्या 88 है. सरकार के पास बहुमत से दो विधायक कम हैं. वर्तमान में भाजपा नीत सरकार को दो अन्य निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है.

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने क्या कहा

3 निर्दलीय विधायकों के सरकार से समर्थन वापस लेने और कांग्रेस को समर्थन देने पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा, मुझे अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है. एक बार राज्यपाल का संदेश आ जाए हम, स्थिति के अनुसार निर्णय लेंगे. अभी विधानसभा में कुल 88 विधायक हैं.

कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की

कांग्रेस ने तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के चलते हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के विधानसभा में अल्पमत में आने के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने और चुनाव कराने की बुधवार को मांग की. पार्टी ने कहा कि वह हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को पत्र लिखकर भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग करेगी. हाल के दिनों में जजपा के कुछ विधायकों ने भाजपा को समर्थन देने का संकेत दिया है. 90 सदस्यीय सदन में भाजपा के 40, कांग्रेस के 30 और जजपा के 10 विधायक हैं.

Also Read:  ‘चुनावी मौसम में कौन किधर जाता है…’ हरियाणा सरकार संकट पर बोले खट्टर- हमारे संपर्क में कई विधायक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >