HD Revanna : जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना को 14 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना को अपहरण के मामले में 14 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उनके बेटे प्रज्ज्वल रेवन्ना पर दुष्कर्म का आरोप लगा है.

HD Revanna : जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना को आज 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उनकी गिरफ्तारी चार मई को एसआईटी के अधिकारियों ने की थी. उनके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था. गौरतलब है कि एक महिला ने उनपर अपहण का केस दर्ज कराया था. उनके बेटे प्रज्ज्वल रेवन्ना पर दुष्कर्म का आरोप भी महिला ने लगाया है.

एचडी देवगौड़ा के बेटे हैं रेवन्ना

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना को अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया गया था. उनपर एक रेप विक्टिम के अपहरण का केस पीड़िता के बेटे ने दर्ज कराया है. एचडी रेवन्ना के बेटे प्रज्ज्वल रेवन्ना पर यौन शोषण का आरोप लगा है. प्रज्ज्वल रेवन्ना दूसरे फेज की वोटिंग के बाद जर्मनी चले गए हैं, जहां से अबतक उनके वापस आने की कोई सूचना नहीं है.

Also Read : Lok Sabha Election 2024 : सैम पित्रोदा के बयान पर फिर मचा बवाल, पीएम मोदी ने कहा- भारतीयों को चमड़ी के रंग से बांटना चाहती है कांग्रेस

झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल को लेकर प्रोजेक्ट भवन पहुंची ईडी की टीम, खंगाल रही कागजात

जमानत याचिका पर नहीं हुई सुनवाई

एचडी रेवन्ना ने मंगलवार को तबीयत खराब होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वहां उनकी सब रिपोर्ट नाॅर्मल आई, जिसके बाद उन्हें वापस एसआईटी के हेडक्वार्टर भेज दिया गया. कोर्ट में एचडी देवगौड़ा की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा था कि जब उन्हें आठ मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, तो हम उनकी जमानत याचिका पर आज सुनवाई कैसे कर सकते हैं.

पीड़िता एचडी रेवन्ना के फाॅर्महाउस में काम करती थी

पीड़िता और उसका बेटा राजू एचडी रेवन्ना के फाॅर्महाउस और घर पर काम करते थे. लेकिन कुछ समय पहले वे अपने गांव लौट गए थे, लेकिन एचडी रेवन्ना का सहयोगी सतीश उसकी मां को जबरदस्ती वापस लेकर गया था. कुछ दिन बाद राजू को यह पता चला कि उसकी मां का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यौन शोषण की बात सामने आई है. राजू ने दो मई को मामला दर्ज कराया था, लेकिन उससे पहले ही प्रज्ज्वल रेवन्ना देश छोड़कर जर्मनी चले गए हैं. उनके जाने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह आग्रह है किया है कि वे विदेश मंत्रालय को यह आदेश दें कि वह प्रज्ज्वल रेवन्ना को जारी डिप्लोमेटिक पासपोर्ट को रद्द करें. प्रज्जव रेवन्ना का वीडियो सामने आने के बाद उसे पार्टी से निलंबित कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >