Narendra Modi: ताबड़तोड़ रैली के बाद पीएम मोदी का आंध्र प्रदेश में मेगा रोड शो, पित्रोदा के बयान पर राहुल पर निशाना

Narendra Modi: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय ताबड़तोड़ रैली और जनसभा कर रहे हैं. बुधवार को पीएम मोदी तेलंगाना में थे, जहां उन्होंने रैली की और फिर आंध्र प्रदेश में मेगा रोड शो किया.

Narendra Modi: पीएम मोदी ने टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और जन सेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण के साथ आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रोड शो किया. रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोग पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों छोर पर खड़े दिखे. रोड शो के दौरान सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए थे. इससे पहले पीएम मोदी ने कई जनसभा और रैली को संबोधित किया. जिसमें सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा.

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में हराने के लिए कांग्रेस इतनी कोशिश क्यों की: पीएम मोदी

तेलंगाना के वारंगल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मैं बहुत सोच रहा था कि द्रौपदी मुर्मू जिनकी बहुत अच्छी प्रतिष्ठा है और वह आदिवासी परिवार की बेटी हैं, तो फिर कांग्रेस उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में हराने के लिए इतनी कोशिश क्यों की थी, लेकिन आज मुझे पता चल गया. उन्होंने कहा, शहजादे के दार्शनिक और मार्गदर्शक अंकल ने बड़ा राज जाहिर किया है. उन्होंने बताया कि जिनकी त्वचा का रंग काला है, वे सभी अफ्रीका के रहने वाले हैं. प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि इसका मतलब है कि उन्होंने (पित्रोदा ने) त्वचा के रंग के आधार पर देश के कई लोगों को गाली दी. मोदी ने कहा कि त्वचा का रंग चाहे जो भी हो, देशवासी भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं जिनकी त्वचा का रंग हम सभी की तरह था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >