जम्मू-कश्मीर: आतंकी खतरे के बीच राहुल की भारत जोड़ो यात्रा जारी, सुरक्षा ऐसी कि परिंदा भी पर न मार पाए

राहुल गांधी को जम्मू-कश्मीर में पदयात्रा के दौरान भारी सुरक्षा दी गयी है. ऐसा इसलिए क्योंकि भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री के बाद जम्मू में दो बम विस्फोट हुए. आतंकी हमले के बाद राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ा दी गयी. पदयात्रा के दौरान सुरक्षाबल राहुल गांधी को चारों ओर से घेरे हुए हैं.

पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुआई में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर में जारी है. सोमवार को राहुल गांधी ने अपनी पदयात्रा की शुरुआत सांबा से की.

राहुल गांधी की सुरक्षा में भारी सुरक्षाबल तैनात

राहुल गांधी को जम्मू-कश्मीर में पदयात्रा के दौरान भारी सुरक्षा दी गयी है. ऐसा इसलिए क्योंकि भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री के बाद जम्मू में दो बम विस्फोट हुए, जिसमें 9 लोग घायल हो गये. आतंकी हमले के बाद राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ा दी गयी. पदयात्रा के दौरान सुरक्षाबल राहुल गांधी को चारों ओर से घेरे हुए हैं.

कांग्रेस राहुल गांधी की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेगी: जयराम रमेश

जम्मू के बाहरी इलाके में दो बम विस्फोटों में नौ लोगों के घायल होने के एक दिन बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. सांबा के चक नानक में रमेश ने कहा. उनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम सुरक्षा एजेंसियों के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं.

Also Read: Rahul Gandhi Interview: राहुल गांधी ऐसी लड़की से करेंगे शादी, पहली नौकरी में जानें कितनी मिली थी सैलरी

भारत जोड़ो यात्रा’ के अंत में श्रीनगर में तिरंगा फहराएंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 30 जनवरी को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन पर श्रीनगर में पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. इस मौके पर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए देश के सभी राज्यों में स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यालयों में भी तिरंगा फहराया जाएगा.

श्रीनगर में समाप्त होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस के महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने कहा कि तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होगी. यह यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरने के दौरान 3,970 किलोमीटर तय करने के बाद समाप्त होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >