Punjab Assembly: किसानों के मुद्दों पर पंजाब विधानसभा में जमकर हंगामा, कांग्रेस विधायकों ने की ये मांग

Punjab Assembly : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रताप सिंह बाजवा से अभिभाषण शुरू होने देने की अपील करते दिखे. जानें कैसे शुरू हुआ विधानसभा में हंगामा

Punjab Assembly : पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला. बजट सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हो चुका है जिसमें किसान का मुद्दा छाया नजर आ रहा है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा ने शुभकरण की मौत पर पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा किया. विपक्ष की ओर से जीरो एफआईआर दर्ज करने का मुद्दा उठाया गया, साथ ही सरकार से इस मामले पर जवाब देने की मांग की गई.

कांग्रेस ने जमकर किया हंगामा

कांग्रेस के दोनों नेताओं ने राज्यपाल से कहा कि अभिभाषण शुरू होने से पहले पहले दो मिनट का मौन रखने का काम किया जाए. इसपर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रताप सिंह बाजवा से अभिभाषण शुरू होने देने की अपील करते दिखे. इसके बाद जमकर हंगाम विधानसभा में हुआ. शोरगुल और नारेबाजी के बीच राज्यपाल ने अपना अभिभाषण शुरू किया जिसके बाद कांग्रेस सदस्य वेल में पहुंच गये. विपक्ष की ओर से हरियाणा के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री पर केस दर्ज करने की मांग की गई.

Farmers Protest: किसान आंदोलन के कारण पंजाब में हो सकती है डीजल और गैस की किल्लत

विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले किसने क्या कहा

विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने कहा था कि किसानों के साथ जो व्यवहार किया गया है, उससे 300 से ज्यादा किसान घायल हैं. अबतक मामले पर कोई एफआईआर नहीं हुई है. हम सभी मुद्दे उठाएंगे और स्पष्टीकरण मांगेंगे. वहीं पंजाब विधानसभा बजट सत्र पर विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने कहा था कि सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी. हम लोगों की उम्मीदों को पूरा करने पर काम करेंगे.

पंजाब विधानसभा बजट सत्र शुरू होने से पहले शिअद (SAD) विधायक सुखविंदर कुमार सुखी ने कहा कि बहुत सारे मुद्दे हैं. सरकार ने दो साल में कुछ काम नहीं किया नहीं किया. उन्होंने अपनी गारंटी भी पूरी नहीं की. महिलाएं एक हजार रुपये का इंतजार कर रही हैं. वे कहते हैं कि उन्होंने 40,000 नौकरियां दी हैं, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने लोग सेवानिवृत्त हुए हैं. हम किसानों के मुद्दे भी विधानसभा में उठाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >