राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

दिल्ली में राहुल गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे साधुओं समेत कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास के बाहर शुक्रवार को साधुओं समेत कई और लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साधुओं समेत प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

प्रदर्शन में कुछ लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हमने 56 साल तक इस पार्टी के लिए अपना खून-पसीना बहाया, लेकिन आज हमें ही बाहर निकाला जा रहा है. राहुल गांधी, आपको शर्म आनी चाहिए.

साधुओं समेत आठ लोग हिरासत में लिए गए

राहुल गांधी के आवास के पास विरोध प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने साधुओं समेत कम से कम आठ लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि महिला प्रदर्शनकारियों सहित साधुओं के एक समूह ने प्रतिबंध के बावजूद गांधी के आवास के पास हाई सिक्युरिटी वाले क्षेत्र में प्रदर्शन करने का प्रयास किया.

Also Read: Video: संसद के मकर द्वार पर विपक्ष का प्रदर्शन, अमित शाह जवाब दो के लगे नारे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >