देश की पहली अंग्रेजी न्यूज एंकर गीतांजलि अय्यर का निधन, जब ऑटो चालकों ने किराया लेने से कर दिया था इनकार

गीतांजलि अय्यर ने न्यूज एंकर के रूप में अपनी पहचान किस तरह से बना ली थी, आप एक घटना से समझ सकते हैं. एक बार ऑटो चालकों ने उनसे किराया लेने से इनकार कर दिया था.

देश की पहली अंग्रेजी न्यूज एंकर गीतांजलि अय्यर का निधन हो गया. गीतांजलि ने दूरदर्शन की मशहूर एंकर के रूप में अपनी पहचान बनायीं थीं.

गीतांजलि अय्यर को चार बार मिला था बेस्ट एंकर का अवॉर्ड

गीतांजलि अय्यर 1971 में दूरदर्शन से जुड़ीं. करीब 30 साल के टीवी पत्रकारिता के करियर में उन्हें चार बार बेस्ट एंकर का अवॉर्ड मिला.

अनोखे हेयरस्टाइल के लिए फेमस थीं गीतांजलि अय्यर

गीतांजलि अय्यर बेस्ट एंकर के साथ-साथ अपने अनोखे हेयरस्टाइल के लिए भी फेमस थीं. र्मार्डन लुक के साथ साड़ी का कॉम्बिनेशन उनकी अलग पहचान थी.

Also Read: कनाडाई न्यूज एंकर ने लाइव टेलीकास्ट के दौरान निगली मक्खी, इस बात की होने लगी तारीफ

जब ऑटो चालकों ने किराया लेने से कर दिया था मना

गीतांजलि अय्यर ने न्यूज एंकर के रूप में अपनी पहचान किस तरह से बना ली थी, आप एक घटना से समझ सकते हैं. एक बार ऑटो चालकों ने उनसे किराया लेने से इनकार कर दिया था.

Also Read: न्यूज एंकर का माइक्रोफोन लेकर भाग खड़ा हुआ Golden Retriever ब्रीड का ये कुत्ता, सोशल मीडिया पर Viral हुआ Funny Video

न्यूज एंकर के साथ-साथ अभिनय भी कर चुकी थीं गीतांजलि

गीतांजिल अय्यर मशहूर न्यूज एंकर होने के साथ-साथ अभिनय की दुनिया में अपना क��ियर बनाया था. उन्होंने एक टीवी धारावाहिक खानदान में अभिनय किया था. उन्होंने 2002 में आउटलुक इंडिया में लिखे अपने आर्टिकल में बताया था कि दूरदर्शन के नेशनल होने और 1982 एशियाई खेलों के बाद उनकी पहचान देशभर में हो गयी थी. उन्हें लोगों का खासा प्यार मिला.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >