ममता बनर्जी और भाईपो डरे हुए हैं, आगे-आगे देखिए होता है क्या…, बोले केंद्रीय मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी डरे हुए हैं. यह कहना है केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुकांत मजूमदार का. बुधवार को सुकांत ने कहा कि अभी धरना और अन्य कई तरह की कहानियां सामने आयेंगी.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले तृणमूल कांग्रेस के 2 बड़े नेताओं ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर हमले तेज हो गये हैं. केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता डॉ सुकांत मजूमदार ने दावा किया है कि वेस्ट बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी और उनके भतीजे (भाईपो) अभिषेक बनर्जी डरे हुए हैं. अभी धरना से लकर कई और चीजें होंगी. अभी बहुत सी कहानियां बाकी हैं. आगे-आगे देखिये, होता है क्या.

सरकार ने अधिकारी नहीं दिये, तो पड़ोसी राज्यों से मंगाना पड़ा

पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में बुधवार को डॉ सुकांत मजूमदार ने कहा कि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए पर्याप्त संख्या में वरिष्ठ अधिकारी उपलब्ध नहीं कराये. इसकी वजह से सुप्रीम कोर्ट को यह आदेश देना पड़ा कि पड़ोसी राज्यों के लीगल ऑफिसर्स की मदद से एसआईआर की प्रक्रिया पूरी करें. कलकत्ता हाईकोर्ट ने उसी आदेश के अनुरूप पड़ोसी राज्यों से लीगल ऑफिसर्स की मांग की है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

धरना से लेकर बहुत कुछ होने वाला है बंगाल में

यह पूछने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में चुनाव आयोग के खिलाफ धरना देने वाली हैं, डॉ सुकांत मजूमदार ने कहा कि अभी धरना से लेकर बहुत कुछ होने वाला है. बहुत-सी कहानियां बाकी हैं. पश्चिम बंगाल के पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि इस बार तृणमूल कांग्रेस का कोई दांव नहीं चलेगा. राज्य में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी.

इसे भी पढ़ें

मानस भुइयां पर भड़के सुकांत मजूमदार, बोले- शिक्षक और छात्रों को धमकाना निंदनीय

2021 में ‘कच्चू’ मिला, 2026 में ‘घेंचू’ मिलेगा, अमित शाह के आरोपों से भड़कीं ममता बनर्जी का तीखा वार

बंगाल चुनाव 2026: दीवाल पर भाजपा का चुनाव प्रचार शुरू, सुकांत मजूमदार ने की पेंटिंग

72 घंटे में माफी मांगें, सुकांत मजूमदार को बंगाल के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार का अल्टीमेटम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >