Prajwal Revanna अश्लील वीडियो मामले के बाद बीजेपी-JDS गठबंधन पर मंडराया खतरा, जानें कुमारस्वामी ने क्या कहा

Prajwal Revanna: कर्नाटक में अश्लील वीडियो मामला सामने आने के बाद बीजेपी और जेडीएस गठबंधन पर खतरा मंडराने लगा है.

Prajwal Revanna: जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े ‘अश्लील वीडियो’ मामले के मद्देनजर बीजेपी के साथ गठबंधन पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा, मैं नहीं कह सकता कि बीजेपी क्या फैसला लेगी, यह उनपर निर्भर है. मेरा कहना है कि ऐसी घटना देश में नहीं होनी चाहिए. जो भी जिम्मेदार है, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए.

प्रज्वल मामले में एचडी देवेगौड़ा या उनका का नाम लेने पर भड़के कुमारस्वामी

कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े अश्लील वीडियो मामले में उनका या पूर्व पीएम एच देवेगौड़ा का नाम शामिल करने पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा, मैंने मीडिया या किसी अन्य को इस मामले में मेरा या एचडी देवेगौड़ा का नाम लेने से रोकने के लिए अदालत से स्थगन आदेश लिया है.

कुमारस्वामी ने जांच पर उठाया सवाल

एचडी कुमारस्वामी ने जांच पर सवाल उठाते हुए कहा, यह सरकार निष्पक्ष जांच नहीं चाहती है. अंततः कुछ नहीं होने वाला है. वे एचडी रेवन्ना का चरित्र हनन करना चाहते थे. उन्होंने कहा, सभी दस्तावेजी सबूतों के साथ, हम इस सरकार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपने जा रहे हैं. जिस तरह से यह जांच चल रही है, ऐसा लगता है कि यह विशेष जांच दल नहीं बल्कि सिद्धारमैया/शिवकुमार जांच दल है.

प्रज्वल पर सैकड़ों महिला के यौन शोषण का आरोप

प्रज्वल रेवन्ना पर सैकड़ों महिलाओं के कथित यौन शोषण का आरोप लगा है. इससे जुड़े अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर हाल में सामने आए थे जिसके बाद सरकार ने मामले की जांच करने के लिए 28 अप्रैल को एसआईटी गठित की थी. इससे पहले, कर्नाटक महिला आयोग ने मामले में जांच को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को पत्र लिखा था. हासन लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार प्रज्वल (33) निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के एक दिन बाद 27 अप्रैल को देश छोड़कर चले गए. वह एसआईटी की ओर से पेश होने का समन दिए जाने के बावजूद उसके सामने हाजिर नहीं हुए.

Also Read: प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी, कर्नाटक के गृह मंत्री ने दी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >