प्रभात खबर के डिजिटल इनोवेशन को पोलैंड में किया गया प्रदर्शित, दुनिया भर के 120 न्यूजरूम में मिली अलग पहचान

Prabhat Khabar: वर्ल्ड न्यूज मीडिया कांग्रेस में प्रभात खबर के बनाये गये प्रोटोटाइप को प्रदर्शित किया गया. दिल्ली में आयोजित प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम में प्रभात खबर के प्रोटोटाइप को वर्ल्ड न्यूज मीडिया कांग्रेस में प्रदर्शित करने के लिए चुना गया. इस प्रशिक्षण में देशभर के जाने माने मीडिया हाउस ने हिस्सा लिया था, जिसमें प्रभात खबर ने अपनी अलग पहचान बनाई.

Prabhat Khabar: पोलैंड के सांस्कृतिक शहर क्रैकॉ में वान इफ्रा की ओर से आयोजित वर्ल्ड न्यूज मीडिया कांग्रेस में प्रभात खबर के बनाये गये प्रोटोटाइप को प्रदर्शित किया गया. फैदम के संस्थापक और सीईओ फर्ग्यूस बेल ने वर्ल्ड न्यूज मीडिया कांग्रेस में अपने प्रेजेंटेशन में प्रभात खबर के इनोवेटिव प्रोटोटाइप को दिखाया.

बेल दुनिया के जाने माने मीडिया इनोवेटर हैं. वह न्यूज इंडस्ट्री में इनोवेशन के लिए जाने जाते हैं. यह प्रोटोटाइप न्यूजरूम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग को लेकर बनाया गया था.

यह प्रोटोटाइप वान इफ्राज न्यूजरूम आई कैटेलिस्ट के तीन महीने के प्रशिक्षण का परिणाम है. इस प्रशिक्षण में देशभर के जानेमाने मीडिया हाउस ने हिस्सा लिया था. इस दौरान प्रभात खबर के प्रशिक्षक रहे क्रिस्टोफ इसराइल ने कहा, ‘मुझे गर्व है कि बड़े स्टेज पर आपके प्रोटोटाइप को शोकेस करने का मौका मिला.’

हाल ही में दिल्ली में आयोजित प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम में प्रभात खबर के प्रोटोटाइप को वर्ल्ड न्यूज मीडिया कांग्रेस में प्रदर्शित करने के लिए चुना गया था. वान इफ्रा दक्षिण एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मखदूम मोहम्मद ने प्रभात खबर को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >