“आतंकवादी या तो जेल में रहेंगे या जहन्नुम”, आतंकवाद पर गरजे बीजेपी नेता नित्यानंद राय

Politics: राज्यसभा में आतंकवाद के मुद्दे पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय जमकर गरजे. उन्होंने मोदी सरकार की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति की चर्चा की. साथ ही विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा. पढे़ं पूरी खबर…

Politics: आतंकवाद के मुद्दे पर राज्यसभा में बोलते हुए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आतंकवाद पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ”मोदी सरकार आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है. सरकार आतंकवाद को खत्म करने के लिए सभी कदम उठा रही है. नतीजतन, आतंकवादी गतिविधियों में 71% की कमी आयी है. उन्होंने कहा कि पहले आतंकवादियों का महिमामंडन किया जाता था. लेकिन, अब पीएम मोदी और आतंकवाद के प्रति उनकी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अंदरूनी इलाकों में आतंकवादी घटनाएं शून्य हैं. आतंकवादी या तो जेल जायेंगे या जहन्नुम जायेंगे.” गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा को एक लिखित उत्तर में बताया कि एनआइए को मजबूत किया गया है.

जांच एजेंसी का मुख्य उद्देश्य निष्पक्ष जांच

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आगे कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी बनाने का उद्देश्य देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों की पारदर्शी व निष्पक्ष जांच करना है. वहीं एनआईए के मामलों के लिए जम्मू और रांची में एक-एक स्पेशल कोर्ट बनाए गए हैं. इसके अलावा देश में 30 न्यायालय हैं, जहां ऐसे मामले देखे जाते हैं. एनआईए की दोष सिद्धि दर 95.44 फीसदी है. आतंकी वित्त की स्थिति में यह सौ फीसदी है.

आतंकवाद के प्रति सरकार की जीरो टोलेरेंस नीति

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री राय ने कहा कि आतंकवाद के प्रति मोदी सरकार की जीरो टोलेरेंस की नीति है. एनआईए वर्तमान में ब्रिटेन की राजधानी लंदन और कनाडा की राजधानी ओटावा में भारतीय उच्चायोग तथा अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमलों की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि इन हमलों के पीछे कौन लोग हैं और उनकी मंशा क्या थी, इसका जल्द खुलासा किया जाएगा.

ALSO READ: Bihar Budget Session: बजट सत्र के 13वें दिन सदन में हंगामे के आसार, लालू यादव पर ED की कार्रवाई का उठ सकता है मुद्दा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >