बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार! चार जवानों की मौत का मामला

Bathinda Firing: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग केस की पुलिस लगातार जांच कर रही है. घटना को लेकर पुलिस ने एक जवान को गिरफ्तार किया है. पुलिस को शक है कि इसी ने बीते बुधवार को फायरिंग की थी, जिसमें चार जवानों की मौत हो गई थी. इससे पहले पुलिस ने चार जवानों से पूछताछ की थी.

Bathinda Firing Case: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में हुई फायरिंग की घटना में बड़ी सफलता मिली है. गोलीबारी की घटना को लेकर एक जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी जवान का नाम मोहन देसाई बताया जा रहा है. घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी. वहीं, रविवार को भी पुलिस ने चार जवानों से फायरिंग को लेकर पूछताछ की थी. बता दें. बीते दिनों बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग में सो रहे चार जवानों की हत्या कर दी गई थी.

रविवार को चार जवानों से हुई थी पूछताछ: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की घटना की जांच कर रही पुलिस ने पहले ही साफ कर दिया था कि यह कोई आतंकी घटना नहीं है. यह जवानों के आपसी विवाद का मामला है. इसी को लेकर पंजाब पुलिस ने बीते दिन रविवार को चार जवानों से गहन पूछताछ की थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिन जवानों से पूछताछ की गई थी उनमें मोहन देसाई भी शामिल था. पुलिस को शक है कि मोहन ने ही फायरिंग कर चार जवानों की हत्या कर दी थी.

चश्मदीदी के दावे: गौरतलब है कि फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने एक मामला दर्ज किया था. पुलिस की दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, गोलीबारी सफेद कुर्ता-पाजामा पहने दो नकाबपोश लोगों ने की थी. एक जवान ने घटना को लेकर बताया कि वारदात के बाद उसने दो लोगों को सफेद कुर्ता पजामा में बैरक से बाहर आते देखा. दोनों के मुंह और सिर कपड़े से ढके हुए थे. इनमे से एक के बाद इंसास राइफल और दूसरे के बाद एक कुल्हाड़ी थी.

Also Read: कर्नाटक चुनाव: राहुल ने पीएम मोदी और अदाणी पर जमकर साधा निशाना, कांग्रेस की सत्ता में वापसी का जताया भरोसा

क्या है पूरा मामला: बता दें. बीते बुधवार को पंजाब स्थित बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में सो रहे चार जवानों की अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद पुलिस ने एक मामला दर्ज कर इसी गहन जांच में जुट गई थी. हत्या से कुछ समय पहले मैगजीन के साथ एक इंसास रायफल गायब हो गई थी. हालांकि बाद में गायब रायफल को बरामद कर लिया गया था. पुलिस को शक है कि इसी रायफल से जवानों की हत्या की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >