PM Modi ने झारखंड की जनता को किया नमन, महाराष्ट्र की जीत पर कह दी बड़ी बात

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में बीजेपी महायुति गठबंधन की धमाकेदार जीत पर सभी कार्यकताओं को बधाई दी. साथ ही उन्होंने झारखंड की जनता को भी नमन किया.

PM Modi: बीजेपी ऑफिस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज हम यहां एक और ऐतिहासिक महाविजय का उत्सव मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं. आज महाराष्ट्र में विकासवाद, सुशासन, सच्चे सामाजिक न्याय की जीत हुई है और महाराष्ट्र में झूठ, छल, फरेब बुरी तरह हारा है. विभाजनकारी ताकते हारी हैं, नकारात्मक राजनीति की हार हुई है परिवारवाद की हार हुई है. आज महाराष्ट्र ने विकसित भारत के संकल्प को मजबूत किया है.

पीएम मोदी ने झारखंड की जनता को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी हेडक्वार्टर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, मैं झारखंड की जनता को भी नमन करता हूं. झारखंड के तेज विकास के लिए हम अब और ज्यादा मेहनत से काम करेंगे और इसमें भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपना हर प्रयास करेगा.

उपचुनाव पर क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज देश के अनेक राज्यों में उपचुनावों के नतीजे भी आए हैं. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान ने भाजपा को जमकर समर्थन दिया है. असम के लोगों ने भाजपा पर फिर एक बार भरोसा जताया है. मध्य प्रदेश में भी हमें सफलता मिली है. बिहार में NDA का समर्थन बढ़ा है. यह दिखाता है कि देश अब सिर्फ विकास चाहता है. मैं महाराष्ट्र के मतदाताओं का, युवाओं का, माताओं का, किसानों, देश की जनता को नमन करता हूं.

Also Read: Wayanad By Poll: प्रियंका गांधी की धमाकेदार जीत, सत्यन मोकेरी को 410931 वोट के अंतर से हराया

महाराष्ट्र में विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की जीत हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, महाराष्ट्र में विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की जीत हुई है. झूठ और छल की करारी हार हुई है. उन्होंने कहा, आज नकारात्मक राजनीति की हार हुई है. आज परिवारवाद की हार हुई है. आज महाराष्ट्र ने विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत किया है. मैं देशभर में भाजपा और एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं.

पीएम मोदी के वादों पर जनता ने लगाई मुहर

पीएम मोदी के संबोधन से पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, यह जो जीत आज महाराष्ट्र में मिली, उपचुनाव में मिली और पिछले दिनों जो हरियाणा में मिली, उसने यह तय कर दिया कि जिस बात को प्रधानमंत्री मोदी ने रखा-विकासवाद, गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, महिलाओं, युवाओं, किसानों को मुख्य धारा में शामिल करके देश को आगे ले जाना है, इस पर फिर से जनता ने मुहर लगा दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >