Electoral Bonds: चुनावी बॉन्ड खत्म करने पर बोले पीएम मोदी- एक दिन हर किसी को होगा पछतावा

Electoral Bonds: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के तैयारियों के बीच चुनावी बॉन्ड को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने बॉन्ड खत्म करने को लेकर कहा, एक दिन सबको पछतावा होगा.

Electoral Bonds: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा, चुनावी बॉन्ड के कारण आपको पैसे का पता चल रहा है. किस कंपनी ने दिया? कैसे दिया? कहां दिया? चुनावी बांड को खत्म करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पीएम मोदी ने कहा, मैं कहता हूं कि जब विपक्ष के नेता ईमानदारी से सोचेंगे, हर किसी को पछतावा होगा.

कांग्रेस ने चुनावी बॉण्ड संबंधी बयान को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चुनावी बॉण्ड योजना पर की गई टिप्पणी को लेकर निशाना साधा. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बॉण्ड से जुड़े जो आंकड़े सामने आए हैं उनसे भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार के ‘घोर भ्रष्टाचार’ का खुलासा हुआ है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पिछले दिनों पोस्ट किया था, हर दिन प्रधानमंत्री पाखंड की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं और बेईमानी की और अधिक गहराई में उतरते जा रहे हैं. रमेश ने आरोप लगाया था, चुनावी बॉण्ड योजना को पूरी तरह से गुप्त रखने के लिए डिजाइन किया गया था. दूसरे शब्दों में, प्रधानमंत्री मोदी जनता से यह विवरण छिपाना चाहते थे कि राजनीतिक दलों के पास धन कहां से आया है, और उनका इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने 15 फरवरी को चुनावी बॉन्ड योजना को कर दिया था रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने 15 फरवरी को चुनावी बॉन्ड योजना को समाप्त कर दिया था. प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने 2018 की चुनावी बॉण्ड योजना को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सूचना के अधिकार के संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन करार देते हुए इसे रद्द कर दिया था.

मेरे पास बड़ी योजनाएं हैं: पीएम मोदी

एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, मेरे पास बड़ी योजनाएं हैं. किसी को डरने की जरूरत नहीं है. मेरे फैसले किसी को डराने या किसी को कमतर करने के लिए नहीं होते हैं. वे देश के समग्र विकास के लिए बनाए जाते हैं.

राम मंदिर विपक्ष के लिए था राजनीतिक हथियार : पीएम मोदी

राम मंदिर के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, उनके (विपक्ष) के लिए यह एक राजनीतिक हथियार था. अब यह बन गया है, इसलिए मुद्दा उनके हाथ से निकल गया है.

Also Read: पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस के ‘युवराज’ यूपी में नाकाम, केरल में मांग रहे वोट

Also Read: ‘पैसा किसी का भी हो, पसीना मेरे देश का लगना चाहिए’, एलन मस्क पर बोले पीएम मोदी

Also Read: Narendra Modi Interview: वन नेशन वन इलेक्शन, राम मंदिर और राहुल गांधी पर क्या बोले पीएम मोदी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >