पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर की बात, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर हुई खास चर्चा

PM Modi Talk to Putin: पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर बात की. दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की. रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर भी दोनों नेताओं ने चर्चा की.

PM Modi Talk to Putin: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की. बातचीत को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी जानकारी दी. दोनों नेताओं ने विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की. पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध पर भी चर्चा की. पीएम मोदी ने पुतिन से कहा कि भारत शांति के पक्ष में हैं, और बातचीत के जरिए समाधान निकालने पर लिए प्रतिबद्ध है.

पीएम मोदी ने किया ट्वीट
पीएम मोदी ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा कि आज राष्ट्रपति पुतिन से बात हुई. विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की गई. रूस-यूक्रेन संघर्ष और यूक्रेन की हालिया यात्रा पर मेरी अंतर्दृष्टि पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ. बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई.

अमेरिकी राष्ट्रपति से भी पीएम मोदी ने की थी बात
बता दें कि इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी फोन पर बात की थी. अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के लिए शांति के संदेश एवं मानवीय समर्थन को लेकर पीएम मोदी की सराहना भी की. बता दें, पीएम मोदी ने 23 अगस्त की कीव यात्रा की थी. इस दौरान उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की थी. पीएम मोदी की यात्रा को कूटनीतिक संतुलन बनाने की कोशिश के तौर पर दुनिया देख रही है.

वाइडेन ने की थी पीएम मोदी की सराहना
कीव यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से कहा था कि यूक्रेन और रूस को युद्ध समाप्त करने के लिए एक साथ बैठना चाहिए. दोनों देशों के बीच शांति के लिए भारत सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है. इसपर सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में बाइडन ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी की पोलैंड और यूक्रेन की हालिया यात्रा पर चर्चा करने के लिए फोन पर उनसे बात की और यूक्रेन के लिए शांति के संदेश और मानवीय समर्थन को लेकर उनकी सराहना की. भाषा इनपुट से साभार

Also Read: हावड़ा ब्रिज और संतरागाछी में हंगामा जारी, प्रदर्शनकारियों ने की पत्थरबाजी, पुलिस का फूटा सिर

रणक्षेत्र बना हावड़ा ब्रिज और संतरागाछी, बैरिकेड तोड़ी गई, आंसू गैस के गोले दागे- देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >