PM Modi Russia Visit: यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच पीएम मोदी जाएंगे रूस, आस्ट्रिया का भी करेंगे दौरा, यहां देखें शेड्यूल

PM Modi Russia Visit: पीएम नरेंद्र मोदी 8 और 10 जुलाई के बीच रूस और आस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे.यूक्रेन के साथ रूस के युद्ध के बाद यह पीएम मोदी की पहली रूस यात्रा है. पीएम मोदी रूसी राष्ट्रपति के साथ व्यापारिक समेत कई और मुद्दों पर बातचीत करेंगे.

PM Modi Russia Visit: अपने तीसरे कार्यकाल में पीएम मोदी जल्द ही रूस का दौरा करने वाले हैं. इसके साथ-साथ पीएम मोदी आस्ट्रिया की भी आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे. विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी 8 और 10 जुलाई के बीच रूस और आस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 22 वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने मास्को जाएंगे.

कई मुद्दों पर करेंगे पुतिन से बातचीत
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि पीएम मोदी अपने रूस दौरे में राष्ट्रपति पुतिन के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे. इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों की पीएम मोदी समीक्षा भी करेंगे. साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार जाहिर करेंगे. रूस में पुतिन से मुलाकात के बाद रधानमंत्री मोदी 9 और 10 जुलाई को ऑस्ट्रिया की यात्रा करेंगे. बता दें, 40 सालों से ज्यादा समय के बाद भारत के किसी प्रधानमंत्री की यह यह पहली ऑस्ट्रिया यात्रा होगी.

रूस और ऑस्ट्रिया में भारतीय मूल के लोगों से करेंगे मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रूस और आस्ट्रिया दौरे के दौरान भारतीय मूल के लोगों से भी मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी के ऑस्ट्रिया दौरे के दौरान वो ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर से भी मिलेंगे. इस दौरान पीएम मोदी भारत ऑस्ट्रिया के व्यापारिक रिश्तों पर चर्चा करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी वहीं रह रहे भारतीय मूल के लोगों से भी मुलाकात करेंगे.

रूस और यूक्रेन के बीच जारी है युद्ध
बता दें, पीएम मोदी रूस की यात्रा ऐसे समय में कर रहे हैं जब यूक्रेन के साथ रूस का जोरदार युद्ध चल रहा है. बीते दो सालों से रूस और यूक्रेन में जंग छिड़ी है. रूस लगातार यूक्रेन पर मिसाइलों से हमला कर रहा है वहीं यूक्रेन भी रूसी सेना को निशाना बना रहा है. भारत समेत दुनिया के कई देश दोनों देशों के बीच जारी युद्ध को रोकने की कोशिश में जुटे हैं. फरवरी 2022 में रूस यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से यह पीएम मोदी की पहली रूस यात्रा है.

Also Read: Hathras Stampede Case: ‘भोले बाबा का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस, छह आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आयोजक पर 1 लाख का इनाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >