Petrol-Diesel Price Today: आज क्या है पेट्रोल डीजल का भाव, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

Petrol-Diesel Price Today: कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमत ना सिर्फ 100 के आंकड़े को पार कर गयी थी बल्कि कीमत 150 तक पहुंचने के फिराक में थी. देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल डीजल की कीमत में धीरे- धीरे हो रही बढ़ोतरी ने मध्यम वर्गीय परिवार का भी बजट हिला कर रख दिया था.

आज लगातार चौथे दिन पेट्रोल – डीजल की कीमत में किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गयी है. केंद्र सरकार के फैसले के बाद लोगों को बड़ी राहत मिली है. बीते बुधवार को डीजल के दाम 11 से 13 और पेट्रोल की कीमत में 7 से 8 रुपये तक की कमी आयी. इस बड़ी कमी के बाद से उपभोक्ताओं को राहत मिली है आज भी पेट्रोल- डीजल के दाम में किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई.

कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमत ना सिर्फ 100 के आंकड़े को पार कर गयी थी बल्कि कीमत 150 तक पहुंचने के फिराक में थी. देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल डीजल की कीमत में धीरे- धीरे हो रही बढ़ोतरी ने मध्यम वर्गीय परिवार का भी बजट हिला कर रख दिया था.

Also Read: Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल पर घटे उत्पाद शुल्क से केंद्र को 45 हजार करोड़ का नुकसान, आपको कितना फायदा

पिछले चार दिनों से कीम स्थिर है. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अब भी 100 के पार है. यहां पेट्रोल 103.97 रुपये जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 109.98  रुपये प्रति लीटर मिल रहा है जबकि डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है. चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है, तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है.

Also Read: पंजाब सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमत 10 रुपये और पांच रुपये घटाई, उपभोक्ताओं को राहत
अब भी 100 के पार पेट्रोल

अब भी इन राज्यों में 100 के पार है पेट्रोल की कीमत मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है.

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >