Parliament Winter Session : अदाणी मामले पर संसद में हंगामा, कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित

Parliament Winter Session : गौतम अदाणी मामले पर संसद में हंगामे के आसार हैं. सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तंज कसा. उन्होंने कहा,”मुट्ठीभर लोगों संसद को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं.”

Parliament Winter Session : अदाणी समूह के खिलाफ अमेरिका के रिश्वतखोरी के आरोपों के मुद्दे पर चर्चा की मांग खारिज किए जाने के बाद सोमवार को राज्यसभा में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. इसके बाद कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई. सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद भी हंगामा जारी रहा. इसके बाद कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई.

इधर, वर्तमान लोकसभा के सदस्य रहे वसंत राव चव्हाण और नूरुल इस्लाम तथा कुछ अन्य दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद लोकसभा की बैठक दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. इसके बाद कार्यवाही 27 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई.

पीएम मोदी ने कहा- जनता से नकारे गए लोग चर्चा नहीं होने देना चाहते

सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा,”यह संसद सत्र कई प्रकार से विशेष है. शीतकालीन सत्र में माहौल शीत रहेगा.” उन्होंने कहा,” 2024 का अंतिम चरण चल रहा है और देश 2025 की तैयारी कर रहा है. संसद का यह सत्र कई मायनों में खास है और सबसे महत्वपूर्ण बात संविधान के 75वें वर्ष की शुरुआत है. मंगलवार को संविधान सदन में सभी लोग हमारे संविधान की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाएंगे.” विपक्ष पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ”उन्हें अपने दायित्यों की परवाह नहीं है. जनता से नकारे गए लोग चर्चा नहीं होने देना चाहते. कुछ लोग जिन्हें जनता ने नकार दिया है, वे लगातार मुट्ठीभर लोगों संसद को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं. नए सांसद नए विचार, नई ऊर्जा लेकर आते हैं और वे किसी एक पार्टी के नहीं, बल्कि सभी पार्टियों के होते हैं. कुछ लोग उनके अधिकारों का हनन करते हैं. उन्हें सदन में बोलने का मौका भी नहीं मिलता, लेकिन जिन्हें जनता ने लगातार 80-90 बार नकार दिया है, वे संसद में चर्चा नहीं होने देते. वे न तो लोकतंत्र की भावना का सम्मान करते हैं और न ही वे लोगों की आकांक्षाओं के महत्व को समझते हैं.”

Read Also : Winter Session of Parliament: सोमवार से संसद का शीतकालीन सत्र, अदाणी-मणिपुर समेत इन मुद्दों पर गरमा सकता है सदन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >