Parliament Winter Session : लोकसभा में अदाणी मामले पर जोरदार हंगामा, लगे नारे

Parliament Winter Session : गौतम अदाणी मामले पर संसद में हंगामा सत्र के पांचवें दिन भी जारी रहा. इसकी वजह से लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई.

Parliament Winter Session : गौतम अदाणी मामले पर संसद में सत्र के पांचवें दिन भी हंगामा जारी रहा. विपक्ष के सांसद अदाणी और संभल मामले पर चर्चा की मांग कर रहे थे. लोकसभा में पांचवें दिन सत्र शुरू होते ही सांसद अपनी सीट पर खड़े होकर नारे लगाने लगे. स्पीकर की अपील के बाद भी वे नहीं माने. इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

दोबारा कार्यवाही शुरू हुई तो भी सांसद हंगामा करने लगे. स्पीकर ने निचले सदन को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया. सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने अदाणी मुद्दे पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया था. राज्यसभा में भी सोमवार को विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी रहा.

खड़गे के कमरे में गठबंधन के नेताओं की बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कमरे में गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई. इस बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे. बैठक के बाद स्पीकर ओम बिरला से नेताओं ने मुलाकात की. इन्होंने सदन चलने देने पर बात की. पिछले कुछ दिनों में संसद की कार्यवाही समय से पहले स्थगित होने पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, ”हम चाहते हैं कि अध्यक्ष सदन को चलाएं.”

आप सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में दिया नोटिस

आप सांसद संजय सिंह ने नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया. पार्टी दिल्ली में ‘बिगड़ती’ कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग की है. कांग्रेस सांसद डॉ. अमर सिंह ने पंजाब में धान खरीद के मुद्दे पर राज्यसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >