Opposition Meeting: बेंगलुरु में इस दिन होगी विपक्षी पार्टियों की बैठक, सोनिया गांधी भी लेंगी हिस्सा

डीके शिवकुमार ने बताया, देश के सभी विपक्षी दलों के नेताओं की एक बैठक 17 और 18 जुलाई को होगी, जैसा कि पहले ही घोषणा की जा चुकी है. सभी नेता आने वाले हैं. मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी से इस बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया है.

पटना में विपक्षी पार्टियों के महाजुटान के बाद अब दूसरे दौर की बैठक बेंगलुरु में होने की उम्मीद की जा रही है. बैठक 17 और 18 जुलाई को होगी. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने सोमवार को बताया कि इस बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रहेंगी. मालूम हो 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए विपक्षी दलों की पहली बैठक 23 जून को बिहार के पटना में हुई थी.

विपक्षी पार्टियों की बैठक में सोनिया गांधी के साथ खरगे भी लेंगे हिस्सा

डीके शिवकुमार ने बताया, देश के सभी विपक्षी दलों के नेताओं की एक बैठक 17 और 18 जुलाई को होगी, जैसा कि पहले ही घोषणा की जा चुकी है. सभी नेता आने वाले हैं. मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी से इस बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया है. हमें एक संदेश मिला है कि वह इस बैठक में भाग लेंगी.

शरद पवार ने पहले कहा था, 13 और 14 जुलाई को होगी विपक्षी दलों की बैठक

इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि विपक्ष की अगली बैठक 13-14 जुलाई को बेंगलुरु में होगी. चूंकि वे तारीखें कुछ राज्यों में विधानसभा सत्रों के साथ टकरा रही थीं, इसे 17 और 18 जुलाई को पुनर्निर्धारित किया गया था.

राहुल गांधी को अयोग्य ठहराये जाने के खिलाफ 12 जुलाई को मौन प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि खरगे के नेतृत्व में पार्टी ने राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ 12 जुलाई को सभी राज्य मुख्यालयों पर मौन ‘विरोध प्रदर्शन’ करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा, मैं अदालत के फैसले के बारे में नहीं बोलना चाहता, लेकिन राहुल गांधी को राजनीतिक रूप से खत्म करने के लिए उनके खिलाफ जो राजनीतिक साजिश चल रही है, हम उसकी निंदा करते हैं. शिवकुमार ने कहा, मुंह को काले कपड़े से ढंककर बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >