New Delhi: A worker pastes a sticker on a wall of a COVID-19 facility at Commonwealth Games Village in view of the rising Omicron cases in New Delhi, Wednesday, Dec. 22, 2021. (PTI Photo/Shahbaz Khan)(PTI12_22_2021_000059B)
Copied link
LIVE India Omicron Cases (ओमिक्रॉन वैरिएंट) COVID-19 Corona New Variant: कोरोना संक्रमण के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले देश में बढ़ते जा रहे हैं. आंकड़ों के अनुसार भारत में ओमिक्रोन के मामले 238 से भी ज्यादा हो गए हैं. ओमिक्रॉन से जुड़ी हर जानकारी यहां पढ़ें…
12:32 AM. 24 Dec 2112:32 AM. 24 Dec
केरल में 2,514 नये मामले सामने आये, 54 की मौत
केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,514 नये मामले सामने आये और 54 की मौत हुई है, जबकि 3,427 लोग स्वस्थ हुए हैं.
7:07 PM. 23 Dec 217:07 PM. 23 Dec
तेलंगाना में ग्रामीणों ने लगाया लॉकडाउन
तेलंगाना में भी ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए गुडेम गांव के ग्रामीणों ने गांव में लॉकडाउन लगा दिया. यह गांव तेलंगाना के राजन्ना-सिरसिला जिले में है. यह पहला मौका है जब तेलंगाना के किसी गांव में ओमिक्रॉन के चलते लोगों ने लॉकडाउन लगाया है.
7:07 PM. 23 Dec 217:07 PM. 23 Dec
तेजी से फैल रहा है ओमिक्रॉन वेरिएंट
देश में कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट बेहद तेजी से फैल रहा है. ताजा मामला हरियाणा के फरीदाबाद का आया है. जहां एक युवती में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है. बताया जा रहा है कि वो कनाडा से भारत लौटी है. िसके बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है. बता दें, फिलहाल देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 271 हो गई है.
7:07 PM. 23 Dec 217:07 PM. 23 Dec
कोरोना की समीक्षा बैठक
दिल्ली सरकार कोरोना के बढ़ते केसों की समीक्षा कर रही है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सचिवालय पहुंच गये हैं. बैठक में दिल्ली में कोरोना के हालात पर मंथन किया जाएगा.
7:07 PM. 23 Dec 217:07 PM. 23 Dec
16 राज्यों में ओमिक्रोन की दस्तक
भारत के 16 राज्यों में ओमिक्रोन की दस्तक हो गई है. वहीं देशभर में ओमिक्रॉन के 271 से ज्यादा मामले आये हैं.
7:07 PM. 23 Dec 217:07 PM. 23 Dec
तमिलनाडु में फैल रहा ओमिक्रोन संक्रमण
तमिलनाडु में तेजी से फैल रहा कोरोना का ओमिक्रोन संक्रमण. तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम.ए.सुब्रमण्यम ने बताया कि, प्रदेश में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है.
7:07 PM. 23 Dec 217:07 PM. 23 Dec
कोरोना वायरस के 7,495 नए मामले
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7,495 नए मामले आए हैं. वहीं, कोरोना से 434 लोगों की मौत हुई है. जबकि, 6,960 लोग रिकवरी कर अपने घर पहुंच गए हैं.
7:07 PM. 23 Dec 217:07 PM. 23 Dec
तेजी से बढ़ रहे हैं ओमिक्रोन मामले
देश में ओमिक्रोन मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कुल मामलों की संख्या बढ़कर 236 हो गई है. सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र और दिल्ली में मिल रहे हैं.
7:07 PM. 23 Dec 217:07 PM. 23 Dec
एक ही स्कूल के 29 बच्चे कोरोना पॉजिटिव
पश्चिम बंगाल के नदिया में एक ही स्कूल के 29 बच्चे कोरोना पॉजिटिव.
1:33 PM. 23 Dec 211:33 PM. 23 Dec
पीएम मोदी आज करेंगे समीक्षा बैठक
कोरोना वायरय के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर पीएम मोदी आज समीक्षा बैठक करेंगे.
1:33 PM. 23 Dec 211:33 PM. 23 Dec
एक दिन में ओमिक्रॉन के 23 मामले
गुजरात में एक दिन में ओमिक्रॉन के नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य कुल संक्रमितों की संख्या 23 हो गई है.
1:33 PM. 23 Dec 211:33 PM. 23 Dec
भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 238 केस
दुनिया में फिर से कोरोना का आतंक दिख रहा है. भारत में भी कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है. कोविड का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. 14 से ज्यादा राज्यों में ओमिक्रॉन फैल चुका है. देशभर में कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन के 238 केस सामने आ चुके हैं.
12:57 PM. 23 Dec 2112:57 PM. 23 Dec
यूके में कोरोना का कहर
पूरे यूके में कोरोना का कहर है. ब्रिटेन में कोरोना के मामलों तेजी से बढ़ रहे हैं. बीते एक दिन में संक्रमितों की संख्या एक लाख पार कर गई है. इसके साथ ही यूके में ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले भी बढ़ रहे हैं.
12:57 PM. 23 Dec 2112:57 PM. 23 Dec
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
LIVE India Omicron Cases (ओमिक्रॉन वैरिएंट) COVID-19 Corona New Variant: कोरोना संक्रमण के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले देश में बढ़ते जा रहे हैं. आंकड़ों के अनुसार भारत में ओमिक्रोन के मामले 238 से भी ज्यादा हो गए हैं. ओमिक्रॉन से जुड़ी हर जानकारी यहां पढ़ें…