Coronavirus News LIVE Updates: बंगाल में 19 हजार से अधिक केस, पाबंदियां बढ़ीं

Coronavirus News LIVE Updates: देश में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे है. जम्मू-कश्मीर में 10 दिन में 10 गुना कोरोना के केस बढ़े. स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 43,211 केस मिले हैं. वहीं 19 की मौत हुई.

Live Updates
10:42 PM. 15 Jan 22 10:42 PM. 15 Jan

बंगाल में 19 हजार से अधिक केस, पाबंदियां बढ़ीं

बंगाल में आज कोरोना वायरस के 19 हजार से अधिक संक्रमित मिले हैं, वहीं सरकार ने कई पाबंदियां भी बढ़ा दी हैं.

10:42 PM. 15 Jan 22 10:42 PM. 15 Jan

झारखंड में ओमिक्राॅन के 14 मामले सामने आये

झारखंड में ओमिक्राॅन के 14 मामले आज सामने आये हैं. 87 सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया थे जिनमें से 14 ओमिक्राॅन के पाये गये हैं.

10:42 PM. 15 Jan 22 10:42 PM. 15 Jan

मुंबई में आज सामने आये 10 हजार से अधिक मामले

मुंबई में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 10 हजार से अधिक मामले सामने आये हैं और 11 लोगों की मौत हुई है. एक्टिव केस आठ हजार के करीब हैं.

10:42 PM. 15 Jan 22 10:42 PM. 15 Jan

दिल्ली में आज 20,718 नये मामले, 30 की मौत

दिल्ली में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 20 हजार 718 नये मामले सामने आये हैं, जबकि 30 संक्रमितों की मौत हो गयी है. यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गयी है.

10:42 PM. 15 Jan 22 10:42 PM. 15 Jan

मिजोरम में 477 नये केस

मिजोरम में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 477 नये मामले सामने आये हैं, जिसके बाद यहां एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 8,048 हो गयी है.

10:42 PM. 15 Jan 22 10:42 PM. 15 Jan

वैक्सीन नहीं तो सार्वजनिक जगहों पर प्रवेश नहीं

वैक्सीन नहीं लेने वालों को सार्वजनिक जगहों पर प्रवेश नहीं दिया जायेगा. यह घोषणा असम के मुख्यमंत्री ने की है.

2:28 PM. 15 Jan 22 2:28 PM. 15 Jan

बोले सत्येंद्र जैन- अब मामलों में आएगी गिरावट

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का पीक आने के बाद अब मामलों में कमी आनी शुरू हो चुकी है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली में कल कोरोना के मामले परसों की तुलना में साढ़े 4 हजार कम आए थे. दिल्ली में कोरोना के मामले पीक पर हैं, लेकिन शुक्रवार से मामले में गिरावट आ रही है.

2:28 PM. 15 Jan 22 2:28 PM. 15 Jan

नेताजी की जयंती पर निर्धारित रैली संभवत: की जाएगी रद्द, गणतंत्र दिवस समारोह में होगी कटौती

पश्चिम बंगाल सरकार स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को आयोजित की जाने वाली रैली को कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण संभवत: रद्द करेगी और यहां रेड रोड पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भी कटौती की जाएगी.

2:28 PM. 15 Jan 22 2:28 PM. 15 Jan

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 157.87 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 14.84 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है.

2:28 PM. 15 Jan 22 2:28 PM. 15 Jan

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि कल दिल्ली में कोरोना के मामले परसों की तुलना में साढ़े 4 हज़ार कम आए थे. दिल्ली में कोरोना के मामले पीक पर है लेकिन कल से मामले में गिरावट आ रही है.

2:28 PM. 15 Jan 22 2:28 PM. 15 Jan

5.01 प्रतिशत की वृद्धि

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब तक वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप के 6041 मामलों की पुष्टि हुई है जिसमें शुक्रवार से 5.01 प्रतिशत की वृद्धि आई है.

2:28 PM. 15 Jan 22 2:28 PM. 15 Jan

ओडिशा में कोविड-19 के 10,856 नये मामले, दो और मरीजों की मौत

ओडिशा में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,856 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर 11,22,735 हो गए हैं जबकि दो और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 8,478 पर पहुंच गई है.

2:28 PM. 15 Jan 22 2:28 PM. 15 Jan

संक्रमितों की संख्या 3,68,50,962 हो गई

देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,68,833 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 3,68,50,962 हो गई है. इनमें कोरोना वायरस के स्वरूप ओमिक्रॉन के 6041 मामले भी हैं.

2:28 PM. 15 Jan 22 2:28 PM. 15 Jan

ओमिक्रॉन के अबतक 6041 मामले

भारत में ओमिक्रॉन के अबतक 6041 मामले सामने आ चुके हैं.

2:28 PM. 15 Jan 22 2:28 PM. 15 Jan

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,68,833 नए मामले, 402 की मौत

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,68,833 नए मामले आए हैं. वहीं 1,22,684 रिकवरी हुईं और 402 लोगों की कोरोना से मौत हुई है.

9:52 AM. 15 Jan 22 9:52 AM. 15 Jan

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने ये जानकारी दी

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने जानकारी दी है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 16,13,740 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 70,07,12,824 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

9:52 AM. 15 Jan 22 9:52 AM. 15 Jan

यूपी में कोरोना के 16,016 नए मामले

यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 16,016 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं. बीते 24 घंटे में 2554 लोग और अब तक 16,93,842 कोविड-19 से ठीक हुए हैं. प्रदेश में कोरोना के कुल 84,440 एक्टिव मामले है, जिनमें 82,412 लोग होम आइसोलेशन में हैं.

9:52 AM. 15 Jan 22 9:52 AM. 15 Jan

दुमका में दो दिनों में 84 स्कूली बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित

झारखंड के दुमका जिले में पिछले दो दिनों में 84 स्कूली बच्चों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. दुमका के मुख्य चिकित्साधिकारी बच्चा प्रसाद सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 45 स्कूली बच्चों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई, वहीं बृहस्पतिवार को 39 स्कूली बच्चों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. सिंह ने कहा कि शुक्रवार को जिले में कुल 194 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिनमें आरएसके हाई स्कूल नोनीहाट के 23 बच्चे तथा 10-17 आयुवर्ग के अन्य बच्चे भी शामिल हैं.

8:24 AM. 15 Jan 22 8:24 AM. 15 Jan

जम्मू-कश्मीर में 10 दिन में 10 गुना कोरोना के केस

जम्मू-कश्मीर में 10 दिन में 10 गुना कोरोना के केस बढ़े. स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है.

8:24 AM. 15 Jan 22 8:24 AM. 15 Jan

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 43,211 केस

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 43,211 केस मिले हैं. वहीं 19 की मौत हुई.

8:24 AM. 15 Jan 22 8:24 AM. 15 Jan

झारखंड में कोविड के 3749 नये मामले, संक्रमण से तीन लोगों की मौत

झारखंड में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3749 नये मामले आए हैं वहीं संक्रमण से तीन लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24घंटों में कोविड के राजधानी रांची में 1355 और जमशेदपुर में 472 नये मामले आए हैं. हालांकि, राज्य में जीनोम सिक्वेंसिंग की मशीन नहीं होने के कारण अबतक ओमिक्रॉन के मामलों की जानकारी नहीं मिली.

8:24 AM. 15 Jan 22 8:24 AM. 15 Jan

पटना में कोरोना से तीन मरीजों की मौत

पटना में एम्स मे शुक्रवार को कोरोना से तीन मरीजों की मौत हो गयी. वही, 24 घंटे के अंदर पटना जिले में 2116 नये कोरोना के मरीज मिले है. इनमे जीरो से लेकर 10 के बीच 56 बच्चे शामिल है. इसके अलावा 11 से 18 साल के बीच कुल 118 किशोर एक दिन में कोरोना पॉजिटिव मिले है, जबकि 19 से 30 साल के बीच 670 युवा भी कोरोना की चपेट में आये है. बुजुर्ग की संख्या 196 दर्ज की गयी है.

8:24 AM. 15 Jan 22 8:24 AM. 15 Jan

जगन्नाथ मंदिर में कोविड दिशानिर्देशों के चलते श्रद्धालुओं को अनुमति नहीं

मकर संक्रांति के अवसर पर पुरी के जगन्नाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया. कोविड दिशानिर्देशों के चलते श्रद्धालुओं को अनुमति नहीं थी.

मुख्य बातें

Coronavirus News LIVE Updates: देश में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे है. जम्मू-कश्मीर में 10 दिन में 10 गुना कोरोना के केस बढ़े. स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 43,211 केस मिले हैं. वहीं 19 की मौत हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >