Omicron Cases in India : बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर कल स्वास्थ्य सचिव करेंगे राज्यों के साथ बैठक

भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. रविवार को ओमिक्रॉन का आंकड़ा 500 को पार कर गया है.महाराष्ट्र में रिकॉर्ड एक दिन में 31 मामले सामने आने के बाद राज्य में ओमिक्रॉन के मामले 141 हो गए हैं. मुंबई में सबसे अधिक 27 मामले मिले हैं.

3:57 AM. 28 Dec 21 10:27 PM. 27 Dec

बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर कल राज्यों के साथ बैठक

बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर कल स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ सुबह 11 बजे बैठक कर सकते हैं.

2:59 AM. 28 Dec 21 9:29 PM. 27 Dec

कर्नाटक सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाया

कर्नाटक सरकार ने 28 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है. कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए सरकार ने यह घोषणा की है.

1:49 AM. 28 Dec 21 8:19 PM. 27 Dec

हरियाणा में ओमिक्राॅन वैरिएट का दो नया मामला

हरियाणा में ओमिक्राॅन वैरिएट का दो नया मामला सामने आया है. यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गयी है.

11:37 PM. 27 Dec 21 6:07 PM. 27 Dec

दिल्ली में कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मौत

दिल्ली में कोरोना वायरस के 331 नये मामले सामने आये हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है.

11:37 PM. 27 Dec 21 6:07 PM. 27 Dec

उत्तराखंड और केरल में नाइट कर्फ्यू

उत्तराखंड और केरल में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है. रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा.

7:47 PM. 27 Dec 21 2:17 PM. 27 Dec

भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. रविवार को ओमिक्रॉन का आंकड़ा 500 को पार कर गया है. महाराष्ट्र में रिकॉर्ड एक दिन में 31 मामले सामने आने के बाद राज्य में ओमिक्रॉन के मामले 141 हो गए हैं. मुंबई में सबसे अधिक 27 मामले मिले हैं. वहीं, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश दो ऐसे राज्य है जहां ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है.

7:47 PM. 27 Dec 21 2:17 PM. 27 Dec

दिल्ली में नाइट कर्फ्यू आज से

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने पाबंदियां बढ़ा दी है. सोमवार यानी आज से दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है. रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा. बता दें कि अब तक दिल्ली में ओमिक्रॉन के 79 ओमिक्रॉन मरीज मिल चुके हैं.

7:47 PM. 27 Dec 21 2:17 PM. 27 Dec

25 दिन में 19 राज्यों तक फैला ओमिक्रॉन

लगातार बढ़ते मामले के बीच ओमिक्रॉन का खतरा देश के 19 राज्यों तक पहुंच चुका है. रविवार को मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी इसने दस्तक दे दी है. इससे पहले 17 राज्यों तक ओमिक्रॉन के मामले सामने आए थे.

7:47 PM. 27 Dec 21 2:17 PM. 27 Dec

ऑस्ट्रेलिया में ओमिक्रॉन से पहली मौत

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से पहली मौत हुई है. न्यू साउथ वेल्स में एक शख्स की मौत ओमिक्रॉन की वजह से हुई है.

7:47 PM. 27 Dec 21 2:17 PM. 27 Dec

महाराष्ट्र में एक दिन में 31 मामले

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन का कहर कम नहीं हो रहा है. रविवार को एक दिन में ओमिक्रॉन के 31 मरीज मिले जिसमें मुंबई में सबसे अधिक 27, ठाणे में 2, पुणे और अकोला में 1-1 मामले सामने आए हैं.

7:47 PM. 27 Dec 21 2:17 PM. 27 Dec

24 घंटे में कोरोना के 6 हजार से ज्यादा मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,531 नए मामले सामने आए हैं. इससे ज्यादा लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं. एक दिन में 7,141 मरीज ठीक हुए है. फिलहाल देश में कोरोना के 75,841 सक्रिय मामले हैं. रिकवरी दर फिलहाल 98.40 फीसदी है.

7:47 PM. 27 Dec 21 2:17 PM. 27 Dec

देश में ओमिक्रॉन के कुल 578 मामले

देश में ओमिक्रॉन के मामले 578 हो गए हैं. दिल्ली में सबसे अधिक कुल 142 मामले हो गए हैं. वहीं, महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के कुल 141 मामले सामने आ चुके हैं.

7:47 PM. 27 Dec 21 2:17 PM. 27 Dec

इजराइल के प्रधानमंत्री हुए आइसोलेट , बेटी संक्रमित

इजराइल के पीएम नेफ्ताली बेनेट की बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. जिसके बाद पीएम ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. खबरों की मानें तो आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि पीएम की बेटी ने कोरोना टेस्ट कराया था जिसमें संक्रमित पाई गई. बेनेट ने एहतियात बरतते हुए खुद को आइसोलेट किया है,

7:47 PM. 27 Dec 21 2:17 PM. 27 Dec

मिजोरम में कोरोना के 72 नए मामले

24 घंटे में मिजोरम में कुल 72 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, डराने वाली बात यह है कि संक्रमितों में 20 बच्चे भी शामिल हैं. राज्य में संक्रमितों की संख्या 10.45 फीसदी की दर से बढ़ रही है. 689 सैंपलों की जांच में 72 लोग संक्रमित मिलें.

7:47 PM. 27 Dec 21 2:17 PM. 27 Dec

1 जनवरी से करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर पीएम मोदी की घोषणा के बाद अब 15 से 18 साल तक के बच्चों के लिए वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा. 1 जनवरी से कोविन ऐप पर वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा.

7:47 PM. 27 Dec 21 2:17 PM. 27 Dec

कोविड के नए दिशा-निर्देश

गृह मंत्रालय की तरफ से कोरोना के बढते खतरे को देखते हुए नई गाइडलाइन जारी की गई है. इसमें उन क्षेत्रों को एहतियात बरतने को कहा गया है जहां संक्रमण की दर 10 फीसदी से अधिक है.

1:22 PM. 27 Dec 21 7:52 AM. 27 Dec

केरल में ओमिक्रॉन के 19 नये संक्रमित मिले

केरल में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 19 और मामले सामने आने के बाद राज्य में इसके मामलों की कुल संख्या बढ़कर 57 हो गयी. 19 मामलों में से 11 एर्नाकुलम में, 6 तिरुवनंतपुरम में और एक-एक त्रिशूर और कन्नूर में सामने आये.

1:20 PM. 27 Dec 21 7:50 AM. 27 Dec

Posted By: Reetu Suman

मुख्य बातें

भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. रविवार को ओमिक्रॉन का आंकड़ा 500 को पार कर गया है.महाराष्ट्र में रिकॉर्ड एक दिन में 31 मामले सामने आने के बाद राज्य में ओमिक्रॉन के मामले 141 हो गए हैं. मुंबई में सबसे अधिक 27 मामले मिले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >