नवीन पटनायक ने थर्ड फ्रंट की संभावना से किया इनकार, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद विपक्षी एकता को दिया झटका

लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्षी एकता को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को नवीन निवास में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की थी. दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई.

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजू जनता दल के विपक्षी दलों के ‘तीसरे मोर्चे’ में शामिल होने की बात को खारिज कर दिया. दिल्ली में मोदी से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, जहां तक ​​मेरा संबंध है, ‘तीसरे मोर्चे’ की कोई संभावना नहीं है. उन्होंने कहा, अभी नहीं.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी नवीन पटनायक से बात

लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्षी एकता को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को नवीन निवास में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की थी. दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई. हालांकि, दोनों मुख्यमंत्रियों ने दावा किया कि बैठक के दौरान अगले साल लोकसभा चुनाव के लिए जद (यू) और बीजू जनता दल (बीजद) के बीच किसी भी राजनीतिक गठबंधन बनाने पर कोई चर्चा नहीं हुई. नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद नवीन पटनायक ने कहा, किसी भी गठबंधन पर कोई चर्चा नहीं हुई. मुझे खुशी है कि नीतीश जी भुवनेश्वर आए. जब ​हम अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में थे, तब से पुराने दोस्त और सहयोगी हैं.

पटनायक की दिल्ली यात्रा से ओडिशा के राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के चार दिवसीय दिल्ली दौरे से राजनीतिक हलकों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि पटनायक के दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्रियों से मिलने के कई आधिकारिक कार्यक्रम हैं, वहीं सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के सूत्रों ने दावा किया कि वह अन्य दलों के राजनीतिक नेताओं से भी मिल सकते हैं. पटनायक 13 मई को ओडिशा लौटेंगे. पटनायक के दिल्ली के अचानक दौरे से यह अटकलें तेज हो गईं कि बीजद अध्यक्ष कुछ विपक्षी नेताओं से मिल सकते हैं.

इन मुद्दों पर पीएम मोदी से नवीन पटनायक की हुई बात

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पीएम मोदी से भेंट के बाद कहा, मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ओडिशा की मांग के बारे में चर्चा की। मैंने उनसे श्री जगन्नाथ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बारे में बात की जिसे हम पुरी में स्थापित करना चाहते हैं, एयरपोर्ट पर सीमा चिन्हित किया गया है. भुवनेश्वर में अभी काफी ट्रैफिक हो रहा है तो हम वहां का विस्तार करना चाहते हैं, प्रधानमंत्री ने मदद करने का आश्वासन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >