Chatra Air Ambulance Crash: जिंदगी बचाने निकाले थे खुद मौत के आगोश में समा गये

Ranchi Air Ambulance Crash: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एक एयर एंबुलेंस सोमवार शाम झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. रेड बर्ड कंपनी के इस सी-90 विमान में दो पायलट, चिकित्साकर्मी और मरीज के परिजनों सहित कुल 8 लोग सवार थे. उड़ान भरने के करीब आधे घंटे बाद एटीसी से संपर्क टूटने के कारण यह भीषण हादसा हुआ, जिसमें सभी सवार लोगों की मृत्यु की आशंका जताई जा रही है.

Ranchi Air Ambulance Crash, चतरा: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एयर एंबुलेंस सोमवार की शाम चतरा जिले के सिमरिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी़ इस घटना में किसी की जिंदगी बचाने की मकसद से उड़ान भरने वाले दो जांबाज पायलट, चिकित्साकर्मी और मरीज के परिजनों सहित कुल आठ लोग मौत के आगोश में समा गये. एक तरफ जहां पूरा प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है, वहीं इस खबर ने हर किसी की आंखों को नम कर दिया है़

शाम 7 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से भरी थी उड़ान

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस सोमवार को चतरा जिले के सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में एयर एंबुलेंस में सवार सभी आठ लोगों के मारे जाने का अनुमान लगाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, रेड बर्ड कंपनी का सी 90 विमान संजय कुमार के नाम से आरक्षित था. एयर एंबुलेंस ने शाम सात बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी.

Also Read: Gumla: अलग-अलग हादसों में 3 की मौत, नवजात का भी मिला शव

विमान में 8 लोग थे सवार

विमान में कुल आठ लोग सवार थे. इसमें कैप्टन विवेक और साथी कैप्टन समरजीत के अलावा डॉ विकास गुप्ता, नर्स अर्चना देवी और मरीज के परिजन ध्रुव कुमार, विकास गुप्ता व सचिन कुमार मिश्रा सवार थे. एयर एंबुलेंस का रांची हवाई अड्डे से उड़ान भरने के करीब आधे घंटे के बाद एटीसी से संपर्क टूट गया. इसके बाद विमान की जानकारी को लेकर हड़कंप मच गया. एटीसी द्वारा विमान की जानकारी लेने को लेकर लगातार कोशिश की जा रही थी, लेकिन जानकारी नहीं मिल पा रही थी.

देवकमल अस्पताल में भर्ती थे संजय कुमार, एयरलिफ्ट किया गया था दिल्ली

चंदवा लातेहार के 41 वर्षीय संजय कुमार को गंभीर अवस्था में देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल के संचालक और वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डॉ अनंत सिन्हा ने बताया कि संजय कुमार को 16 फरवरी को परिजन भर्ती कराये थे. वह 65 प्रतिशत जली हुई अवस्था में अस्पताल आये थे. उनको आईसीयू में रखा गया था. तब से देवकमल अस्पताल में ही इलाज चल रहा था. परिजन सोमवार सुबह दिल्ली ले जाने की बात कहकर दोपहर 1:30 बजे अस्पताल से ले गये. डॉक्टर और पारा रामेडिकल स्टाफ देवकमल अस्पताल के नहीं थे.

सदर अस्पताल में एनेस्थेटिक थे डॉ विकास

रांची सदर अस्पताल में एनेस्थेटिक रूप में डॉ विकास कुमार गुप्ता सेवा दे रहे थे. वह सदर अस्पताल में स्थाई डॉक्टर थे. जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में कार्यरत हैं. उनका दो साल का पुत्र है. झासा के सचिव डॉ विमलेश कुमार सिंह ने डॉ विकास के निधन पर शोक प्रकट किया है.

Also Read: Ranchi Weather Report: रांची में झमाझम बारिश, तेज हवा के साथ बदला मौसम; फिर लौटेगी ठंढ!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >