Parenting Tips: आज के समय में लगभग सभी पैरेंट्स की यह शिकायत रहती है कि उनके बच्चे खुलकर उनसे बात नहीं कर रहे हैं. जब लंबे समय तक ऐसा होता रहता है तो पैरेंट्स और बच्चों के बीच दूरियां बढ़ने लगती है. पैरेंट्स को हर समय इस बात की चिंता रहती है कि जो बच्चा उनसे हर एक छोटी से छोटी बात शेयर करता था, अब वह हर समय चुपचाप रहने लगा है. अगर आप एक पैरेंट हैं और आपको समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसा हो क्यों रहा है, तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. बता दें अगर आपके बच्चे आपसे दूर हो रहे हैं तो यह अचानक नहीं, बल्कि आपकी ही कुछ गलतियों की वजह से हो रहा है. इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं ताकि आप समय रहते इन्हें सुधार लें.
बच्चों की बातें न सुनना
अक्सर ऐसा होता है कि पैरेंट्स अपने बच्चों को समझाने में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि उनकी बातों को सुनना भूल ही जाते हैं. अगर आपका बच्चा अपनी प्रॉब्लम्स या फिर इमोशंस को आपके साथ शेयर करना चाहता है लेकिन हर बार उसे टोक दिया जाता है, तो वह अपनी बातों को खुद तक ही रखना सीख जाता है. आपकी इस गलती की वजह से वे इमोशनली आपसे काफी दूर हो जाते हैं. अगर आप बच्चों को सलाह देने जा रहे हैं तो पहले उनकी बातों को ध्यान से जरूर सुन लें.
यह भी पढ़ें: ये 5 संकेत बताते हैं कि बच्चे को है आपकी जरूरत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
हर समय डांटना और कम्पेयर करना
कुछ माता-पिता ऐसे भी होते हैं जो बच्चों की हर छोटी से छोटी गलती पर उन्हें डांट देते हैं या फिर उनकी तुलना दूसरे बच्चों से करने लग जाते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बच्चे का कॉन्फिडेंस धीरे-धीरे खत्म होता चला जाता है. आपकी यह गलती आपके बच्चों को खुद को कम समझने पर मजबूर कर देता है और वे आपसे दूर भी होने लग जाते हैं. आपको अपने बच्चों को सुधारना जरूर चाहिए लेकिन, प्यार और समझदारी के साथ.
जरूरत से ज्यादा रोक-टोक
आपके लिए अपने बच्चों की सुरक्षा करना जरूरी है, लेकिन छोटी-छोटी बार पर उनपर रोक-टोक लगाना उन्हें काफी ज्यादा परेशान कर सकती है. जब पैरेंट्स बच्चों को अपनी पसंद, दोस्त या फिर करियर चुनने की आजादी नहीं देते हैं, तो बच्चे खुलकर बात करना ही बंद कर देते हैं. उन्हें ऐसा लगने लगता है कि उनके इमोशंस की कोई कीमत ही नहीं है.
यह भी पढ़ें: बच्चों को स्मार्ट बनाने के चक्कर में पैरेंट्स कर बैठते हैं ये 5 खतरनाक गलतियां, जानें
समय न देना भी बड़ी गलती
आज के समय में पैरेंट्स खुद में इतने ज्यादा व्यस्त रहने लगे हैं, कि वे बच्चों के साथ एक क्वालिटी टाइम बिता ही नहीं पा रहे. आप भले ही अपने बच्चों को कितने ही महंगे खिलौने क्यों न दे दें, लेकिन अगर आप उन्हें समय नहीं दे रहे हैं तो यह आपकी सबसे बड़ी गलती है. आपके बच्चों को सबसे ज्यादा जरूरत आपके समय की ही होती है. जब आप उन्हें समय नहीं देते हैं तो वे इमोशनली आपसे काफी ज्यादा दूर हो जाते हैं.
बच्चों के इमोशंस को नजरअंदाज करना
कई बार पैरेंट्स अपने बच्चों की प्रॉब्लम्स को छोटा समझने लग जाते हैं. कई बार आपके बच्चे अपने दोस्तों से जुड़ी बातें या फिर पढ़ाई को लेकर स्ट्रेस में रहते हैं, जिन्हें पैरेंट्स छोटी बात समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. बता दें बच्चों के लिए इस तरह की समस्याएं काफी ज्यादा जरूरी हो जाती है. अगर आपको उनके इमोशंस को नजरअंदाज करने लगते हैं तो वे आगे चलकर अपने इमोशंस को आपके साथ शेयर करना भी बंद कर देते हैं.
यह भी पढ़ें: बच्चों से ये 3 बातें छुपाईं तो हमेशा के लिए टूट सकता है उनका भरोसा, छोटी सी गलती बन सकती है जिंदगीभर की दूरी का कारण
