Newsletter:जाॅर्ज सोरोस पर भड़की BJP, पलामू हिंसा,स्वरा भास्कर की शादी सहित ये खबरें बनी सप्ताह की सुर्खियां

प्रेम संबंधों में हैवानियत की हद तक जाकर हत्या करने की घटनाएं इन दिनों काफी चर्चा में है. इसी क्रम में नाम जुड़ा है निक्की यादव का. निक्की यादव के प्रेमी साहिल ने पहले उसकी हत्या की और फिर दूसरी लड़की से शादी भी कर ली.

एक बार फिर वीकेंड आ चुका है और हम आपके लिए लेकर आये हैं इस सप्ताह की पांच बड़ी खबरें. इनमें से कुछ खबरें ऐसी हैं जिन्होंने ना सिर्फ इंसान को चौंकाया बल्कि उनमें दहशत भरने का काम भी किया. तो आइए जानते हैं उन खबरों के बारे में सबकुछ प्वाइंटवाइज:-

1. अमेरिकी बिजनेसमैन जाॅर्ज सोरोस के बयान पर भड़की भाजपा

अमेरिकी बिजनेसमैन जॉर्ज सोरोस ने गौतम अदाणी मामले को लेकर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रहार किया, जिसका देशभर में विरोध हुआ और जाॅर्ज सोरोस को एक तरह से चेतावनी दी गयी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री मोदी लोकतांत्रिक नहीं हैं.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जॉर्ज सोरोस के बयान पर कहा कि वे भारतीय लोकतंत्र को तबाह करना चाहते हैं. वे चाहते हैं कि कुछ चुनिंदा लोग ही शासन करें, लेकिन भारत और प्रधानमंत्री मोदी उनके आगे नहीं झुकेंगे. बीजेपी को इस मामले में कांग्रेस का भी साथ मिला. इस मामले में कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने ट्वीट कर कहा कि किसी भी देश में ये औकात नहीं की वो हिंदस्तान के प्रधानमंत्री को झुका दे.

2. लिव इन ने निक्की यादव की हत्या कर शव को 5 दिन तक फ्रिज में रखा

प्रेम संबंधों में हैवानियत की हद तक जाकर हत्या करने की घटनाएं इन दिनों काफी चर्चा में है. इसी क्रम में नाम जुड़ा है निक्की यादव का. निक्की यादव के प्रेमी साहिल ने पहले उसकी हत्या की और फिर दूसरी लड़की से शादी भी कर ली. साहिल ने निक्की के शव को पांच दिन तक फ्रिज में बंद करके रखा और इसी बीच दूसरी लड़की से शादी की. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और वह फिलहाल रिमांड पर है.

दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस सामने आया था जिसमें उसके प्रेमी आफताब पूनावाला ने शव के कई टुकड़े किये थे. निक्की यादव की हत्या मामले में अभी कई खुलासे हो रहे हैं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हर बार चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. निक्की और साहिल कई साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. 2020 में उन्होंने आर्य समाज मंदिर में शादी भी की थी.

3. झारखंड के पलामू में हिंसा, इंटरनेट सेवा बंद, 144 लागू

झारखंड के पलामू जिले के पांकी प्रखंड में महाशिवरात्रि की तैयारी के दौरान 15 फरवरी को दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गये और जमकर पत्थरबाजी की गयी. इस पत्थरबाजी में एसडीपीओ सहित 15 लोग घायल हो गये थे. घटना को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन ने तत्काल इलाके में धारा 144 लागू कर दिया गया और इंटरनेट सेवा बंद कर दी. तत्काल इन निर्णयों को लिये जाने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका. इलाके में स्थिति और ना बिगड़े इसे देखते हुए प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर शिव बरात नहीं निकालने का निर्देश दिया है. इलाके में ड्रोन से नजर रखी जा रही है.

4. स्वरा भास्कर ने की सपा नेता फहद अहमद से शादी

बाॅलीवुड की चर्चित अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने 16 फरवरी को सपा नेता फहद अहमद से शादी कर ली. फहद और स्वरा की दोस्ती काफी पुरानी है. दोनों ने कोर्ट मैरिज किया है. अपनी शादी की जानकारी स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर दी. फहद अहमद से शादी की खबर समाने आते ही स्वरा भास्कर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा. इसकी वजह यह है कि स्वरा भास्कर ने एक बार फहद अहमद के लिए भाई शब्द का संबोधन किया था.

5. क्रिकेटर हार्दिक पांड्‌या ने दोबारा की नताशा से शादी

क्रिकेटर हार्दिक पांड्‌या ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनविक से बहुत हड़बड़ी में शादी की थी. उनका एक बेटा भी है. लेकिन इन दोनों ने इस बार फिर इस वैलेंटाइन डे पर शादी की. शादी की रस्में ईसाई रीति-रिवाज से अदा की गयीं. नताशा ने सफेद गाउन पहना था जबकि हार्दिक हार्दिक पांड्‌या काले सूट में नजर आये. हार्दिक पांड्‌या की शादी में कई क्रिकेटर और सेलिब्रेटी शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >