Nepal Protests : नेपाल की जेल से भागे कैदी आ रहे हैं भारत, 35 कैदियों को SSB ने पकड़ा

Nepal Protests : नेपाल में प्रदर्शन के बीच एक बड़ी खबर आ रही है. वहां की जेल से भागे कैदिया भारत में आ रहे हैं.

Nepal Protests :  Sashastra Seema Bal (SSB) ने अब तक नेपाल की जेलों से भागे 35 कैदियों को पकड़ा है. इनमें से 22 कैदी उत्तर प्रदेश, 10 बिहार और 3 बंगाल में भारत-नेपाल सीमा पर गिरफ्तार किए गए. अधिकारियों के अनुसार, यह संख्या बढ़ती जा रही है और अभी और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

नेपाल में विभिन्न जेलों से 7,000 से ज्यादा कैदी फरार

पश्चिमी नेपाल की एक जेल में सुरक्षाकर्मियों और बंदियों के बीच हुई झड़प में कम से कम पांच किशोर कैदियों की मौत हो गई. इस बीच सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान देश की विभिन्न जेलों से 7,000 से ज्यादा कैदी फरार हो गए. बढ़ती हिंसा और अराजकता को देखते हुए नेपाल सरकार ने सेना की मदद से बुधवार को देशभर में कड़े प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए हैं. साथ ही हालात काबू में रखने और संभावित हिंसा रोकने के लिए कई जगहों पर कर्फ्यू भी लगाया गया है.

यह भी पढ़ें : Nepal Protest: नेपाल सीमा से सटे गांवों में जाग कर लोग गुजार रहे रात, जयनगर स्टेशन और बाजार में सन्नाटा

कैदियों ने उठाया विरोध-प्रदर्शनों का फायदा

कैदियों ने विरोध-प्रदर्शनों का फायदा उठाया और जेलों से भागने की कोशिश की, जिसके परिणामस्वरूप मंगलवार से कई जेलों में सुरक्षाकर्मियों और कैदियों के बीच झड़पें हुईं. ‘द राइजिंग नेपाल’ अखबार ने अपनी खबर में कहा, ‘‘मंगलवार रात बांके के बैजनाथ ग्रामीण नगरपालिका-3 में स्थित नौबस्ता क्षेत्रीय जेल के नौबस्ता बाल सुधार गृह में सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प में पांच किशोर बंदियों की मौत हो गई.’’

यह भी पढ़ें : Viral Video : जले हुए संसद भवन के बाहर डांस, TikTok के लिए बनाया वीडियो, नेपाल में ये कैसा Gen-Z प्रदर्शन

अखबार ने नौबस्ता बाल सुधार गृह कार्यालय के हवाले से बताया कि झड़प में पांच किशोर बंदियों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए. यह झड़प उस समय हुई जब बंदियों ने सुधार गृह के सुरक्षाकर्मियों के हथियार छीनने की कोशिश की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >