NEET UG 2026 Paper Leak Case: सीबीआई ने एक आरोपी को पुणे से और दूसरे को अहिल्यानगर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया. पेपर लीक मामने में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7 हो गई है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम धनंजय लोखंडा, अहिल्यानगर (महाराष्ट्र) और मनीषा वाघमारे, पुणे (महाराष्ट्र) है.
जयपुर से 3 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
नीट पेपर लीक मामले में बुधवार यानी 13 मई को 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. जिनमें 3 को जयपुर से, 1 गुरुग्राम से और 1 नासिक से गिरफ्तार किए गए.
कोर्ट ने 5 आरोपियों को 7 दिन की हिरासत में भेजा
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 5 आरोपियों को 7 दिन की हिरासत में भेजने का आदेश दिया. जिन पांच आरोपियों को हिरासत में भेजा गया, उसमें नासिक (महाराष्ट्र) से शुभम खैरनार, जयपुर (राजस्थान) से मांगीलाल बीवाल, जयपुर (राजस्थान) से विकास बीवाल, जयपुर (राजस्थान) से दिनेश बीवाल और गुरुग्राम (हरियाणा) से यश यादव शामिल है.
