खालिस्तान को लेकर NCERT का बड़ा फैसला, 12वीं की किताब से हटेगा जिक्र

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने 12वीं की नई किताब से खालिस्तान का जिक्र हटाने का फैसला किया है. यह फैसला ऐसे समय में किया जा रहा है जब खालिस्तान समर्थक भारत समेत कई और देशों में प्रदर्शन कर रहे हैं.

खालिस्तान पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद यानी एनसीईआरटी की तरफ से बड़ा फैसला किया गया है. NCERT ने 12वीं की नई किताब से खालिस्तान का जिक्र हटाने का फैसला किया है. आपको बता दें कि SGPC ने एनसीआरटी को पत्र लिखकर इसे हटाने की मांग की थी. इस मामले में स्कूल शिक्षा सचिव संजय कुमार ने कहा कि आनंदपुर साहिब संकल्प पर आपत्तिजनक सामग्री को लेकर एसजीपीसी ने एनसीईआरटी को पत्र लिखा है.

गौरतलब है कि एनसीईआरटी की किताब में खालिस्तान की मांग को लेकर कई अध्याय हैं, जिसे अब हटाने का फैसला किया गया है. बता दें, यह फैसला ऐसे समय में किया जा रहा है जब खालिस्तान के समर्थक भारत समेत कई और देशों में भी प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी कड़ी में पुलिस ने खालिस्तान के समर्थक अमृतपाल सिंह को भी गिरफ्तार किया है. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >