Weather Forecast: झारखंड के लोगों को अभी शीतलहर से राहत नहीं, जानें बिहार-UP सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Updates Today: उत्तर भारत के कई हिस्सों में गलन भरी शीत लहर का प्रकोप जारी है जिसने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया है. दिल्ली में जबरदस्त शीत लहर के चलते गुरुवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गयी. पंजाब के कई शहर में घना कोहरे और शीत लहर के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. झारखंड और बिहार में भी ठंडी हवा चल रही है जिसने ठंड और बढ़ा दी है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
1:27 PM. 7 Jan 23 7:57 AM. 7 Jan

झारखंड के लोगों को अभी शीतलहर से राहत नहीं

बंगाल की खाड़ी से चल रही हवाओं का रफ्तार कम होते ही बादल छंट गये. इसके साथ ही पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है. पहाड़ों की ओर से आनेवाली हवाओं के कारण हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने लगी है. न्यूनतम तापमान लगातार गिरकर इस सीजन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है.

1:27 PM. 7 Jan 23 7:57 AM. 7 Jan

राजस्थान में कड़ाके की ठंड जारी

राजस्थान में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है और राज्य में कई जगहों पर पारा शून्य तक गिर गया. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से लोगों को शीत लहर के प्रकोप से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम केंद्र जयपुर के प्रवक्ता ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है. लोगों को शनिवार से अति शीत लहर, घने कोहरे और शीत दिन के दौर से भी राहत मिलने के आसार हैं.

1:27 PM. 7 Jan 23 7:57 AM. 7 Jan

मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कड़ाके की ठंड के कारण भोपाल और इंदौर सहित कुछ जिलों में नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूल बंद कर दिये गये. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है.

12:31 PM. 7 Jan 23 7:01 AM. 7 Jan

उत्तर भारत में शीतलहर जारी

दिल्ली में लगातार शीत लहर का प्रकोप जारी रहा. शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आयानगर में न्यूनतम तापमान गिरकर 1.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में सर्दी का सितम जारी है वहीं जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में कुछ सुधार होने से घाटी में भीषण सर्दी से कुछ राहत मिली है.

3:04 AM. 7 Jan 23 9:34 PM. 6 Jan

अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहने की उम्मीद

मौसम विभाग ने कहा है कि, झारखंड में अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा. आने वाले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में पारा चार से पांच डिग्री तक नीचे गिर सकता है. पलामू क्षेत्र के उत्तरी भाग में सबसे पहले न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.

3:04 AM. 7 Jan 23 9:34 PM. 6 Jan

झारखण्ड में 8 तारीख तक स्कूल बंद

झारखण्ड सरकार के बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए छुट्टियों की घोषणा कर दी है. अभी तक जो आदेश दिए गए हैं उसके अनुसार जनवरी 8 तक यह छुट्टियां बरकरार रहेंगी.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates Today: उत्तर भारत के कई हिस्सों में गलन भरी शीत लहर का प्रकोप जारी है जिसने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया है. दिल्ली में जबरदस्त शीत लहर के चलते गुरुवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गयी. पंजाब के कई शहर में घना कोहरे और शीत लहर के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. झारखंड और बिहार में भी ठंडी हवा चल रही है जिसने ठंड और बढ़ा दी है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >