नेशनल हेराल्ड केस में बढ़ीं सोनिया-राहुल की मुश्किलें, दिल्ली हाई कोर्ट ने जवाब के लिए दिए 3 हफ्ते

नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित धनशोधन मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को राहत दी है. कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया है. मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को तय की गई है.

National Herald Case : नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित धनशोधन मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य पक्षकारों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक,जज मनोज जैन ने कहा कि अदालत इस मामले की सुनवाई 10 सितंबर को करेगी.

अदालत ने सुनवाई टालने की बताई वजह

सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति मनोज जैन ने कहा कि अदालत की कार्यसूची पहले से ही बेहद व्यस्त है और उसी दिन दो अन्य महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई भी निर्धारित है. इसी कारण इस मामले पर विस्तृत बहस नहीं हो सकी. प्रतिवादियों की ओर से वरिष्ठ वकील ने जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया.

ईडी की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इस मामले में निचली अदालत का फैसला ‘पूरी तरह गलत’ है और उच्च न्यायालय द्वारा दो महीने पहले समय दिए जाने के बावजूद प्रतिवादियों ने अब तक कोई जवाब दाखिल नहीं किया है. सॉलिसिटर जनरल ने दलील दी कि यह केवल कानून से जुड़ा सवाल है. जवाब दाखिल करने के लिए दो महीने पहले समय दिया गया था. मैं जवाब दाखिल करने का विरोध नहीं कर सकता. यह पूरी तरह से कानून का सवाल है.

ईडी ने निचली अदालत के आदेश को बताया गलत

ईडी की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलील दी कि निचली अदालत का फैसला पूरी तरह कानून के विपरीत है. उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट पहले ही दो महीने का समय दे चुका था, लेकिन अब तक जवाब दाखिल नहीं किया गया. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि यह मामला पूरी तरह कानूनी व्याख्या का है और निचली अदालत का आदेश टिक नहीं सकता.

निचली अदालत ने संज्ञान लेने से किया था इनकार

निचली अदालत ने 16 दिसंबर 2025 को ईडी के आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से इनकार करते हुए कहा था कि शिकायत किसी प्राथमिकी (एफआईआर) पर आधारित नहीं है, इसलिए उस पर कार्रवाई कानूनन स्वीकार्य नहीं है. इसके बाद ईडी ने इस आदेश को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी.

गांधी परिवार समेत कई अन्य भी पक्षकार

इस मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा सुमन दुबे, सैम पित्रोदा, यंग इंडियन, डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड और सुनील भंडारी भी पक्षकार हैं. अब 10 सितंबर को होने वाली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि इसी दिन हाई कोर्ट ईडी की याचिका पर आगे की कानूनी दिशा तय कर सकता है.

यह भी पढ़ें- CJP ने सरकार को फिर दी चेतावनी: FIR वापस लो, नहीं तो फिर जंतर-मंतर पर होगा आंदोलन!


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >