Breaking News: पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
8:44 PM. 9 Mar 24 8:44 PM. 9 Mar

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंच चुके है. उससे पहले उन्होंने रोड शो का आयोजन किया.

8:01 PM. 9 Mar 24 8:01 PM. 9 Mar

वाराणसी में पीएम मोदी का रोड शो जारी, उमड़ा जनसैलाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंच चुके है. उन्होंने सबसे पहले रोड शो में भाग लिया. इस दौरान उनके स्वागत में हजारों की संख्या में सड़क किनारे लोग मौजूद है.

7:59 PM. 9 Mar 24 7:59 PM. 9 Mar

वाराणसी में पीएम मोदी का रोड शो जारी, उमड़ा जनसैलाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंच चुके है. उन्होंने सबसे पहले रोड शो में भाग लिया. इस दौरान उनके स्वागत में हजारों की संख्या में सड़क किनारे लोग मौजूद है.

4:44 PM. 9 Mar 24 4:44 PM. 9 Mar

उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, मनीष खंडूरी बीजेपी में शामिल

उत्तराखंड में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. मनीष खंडूरी देहरादून में भाजपा महानगर कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए. चुनाव प्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम और प्रदेश पार्टी प्रमुख महेंद्र भट्ट भी मौजूद थे.

2:04 PM. 9 Mar 24 2:04 PM. 9 Mar

धर्मशाला टेस्ट में भारत ने दर्ज की जीत, सीरीज पर किया कब्जा

धर्मशाला टेस्ट भारत ने अपने नाम किया है. भारतीय टीम ने पारी और 64 रन से मैच में जीत दर्ज की है. भारत ने 4-1 से सीरीज पर किया कब्जा.

2:01 PM. 9 Mar 24 2:01 PM. 9 Mar

दिल्ली का बजट देखकर लोग कह रहे हैं सभी सात लोकसभा सीट जीतेगी ‘आप’, बोले सीएम केजरीवाल

विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली का बजट देखकर लोग कह रहे हैं कि ‘आप’ राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात लोकसभा सीट जीतेगी. दिल्ली का बजट 2024-25 अच्छा है, इसमें समाज के हर वर्ग का ख्याल रखा गया है.

1:59 PM. 9 Mar 24 1:59 PM. 9 Mar

नागपुर में बीजेपी के कार्यक्रम में भगदड़, एक की मौत

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में शनिवार को बीजेपी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भगदड़ मच गई जिसमें 50 वर्षीय महिला की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए.

1:33 PM. 9 Mar 24 1:33 PM. 9 Mar

अभिनेता कमल हासन की एमएनएम ने द्रमुक किया गठबंधन

तमिलनाडु में द्रमुक (DMK) ने गठबंधन का फॉर्मूला तैयार किया है. अभिनेता कमल हासन की एमएनएम (MNM) को 1 राज्यसभा सीट दी जाएगी. हासन की पार्टी एमएनएम द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल हुई.

12:57 PM. 9 Mar 24 12:57 PM. 9 Mar

वायनाड में पशु चिकित्सा के छात्र की मौत के मामले की जांच सीबीआई करेगी

केरल सरकार ने वायनाड में पशु चिकित्सा के एक छात्र की मौत के मामले की जांच सीबीआई से कराने की घोषणा की है.

12:04 PM. 9 Mar 24 12:04 PM. 9 Mar

अरुणाचल के बीजेपी विधायक फोसुम खिमहून का निधन

अरुणाचल के बीजेपी विधायक फोसुम खिमहून के निधन की खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ है.

10:55 AM. 9 Mar 24 10:55 AM. 9 Mar

भोपाल के मंत्रालय भवन में लगी आग

भोपाल के मंत्रालय भवन में आग लगने की खबर है. घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं.

9:35 AM. 9 Mar 24 9:35 AM. 9 Mar

कांग्रेस बर्बाद हो चुकी है, बोले शिवराज सिंह चौहान

बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मीडिया से बात करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के सुझाव के मुताबिक कांग्रेस को पूरी तरह से खत्म करके ही राहुल गांधी सांस लेंगे. कांग्रेस के सभी अच्छे नेता पार्टी के दिशाहीन नेतृत्व से थक चुके हैं…कांग्रेस बर्बाद हो चुकी है और विलुप्त होने के कगार पर है.

7:18 AM. 9 Mar 24 7:18 AM. 9 Mar

पीएम मोदी आज करेंगे सेला सुरंग का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अरुणाचल प्रदेश में सेला सुरंग सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले हैं. आपको बता दें कि सेला सुरंग चीन बॉर्डर के बहुत करीब है और भारत के लिए सुरक्षा के लिजाह से बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है.

7:18 AM. 9 Mar 24 7:18 AM. 9 Mar

पाकिस्तान में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव आज

पाकिस्तान में शनिवार को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाला है. इसमें पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की जीत लगभग तय मानी जा रही है. यदि वे चुनाव में जीत हासिल कर लेते हैं तो वह पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति होंगे.

7:18 AM. 9 Mar 24 7:18 AM. 9 Mar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल की यात्रा पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तरी पश्चिम बंगाल की यात्रा पर रहने वाले हैं. इस माह यह प्रधानमंत्री की तीसरी पश्चिम बंगाल यात्रा होगी. यात्रा के दौरान, वे सिलीगुड़ी में 4500 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले हैं. इसके बाद वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

7:18 AM. 9 Mar 24 7:18 AM. 9 Mar

महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर अमित शाह के आवास पर देर रात तक चली बैठक

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के पहले सरगर्मी तेज हो चली है. सीट शेयरिंग को लेकर बीजेपी के फायरब्रांड नेता अमित शाह के आवास पर बैठक देर रात तक चली. बैठक में प्रदेश के सीएम एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार नजर आए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >