Breaking News: नीरव मोदी को ब्रिटेन की अदालत से लगा झटका, जमानत याचिका खारिज

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
7:25 PM. 7 May 24 7:25 PM. 7 May

नीरव मोदी को ब्रिटेन की अदालत से लगा झटका, जमानत याचिका खारिज

नीरव मोदी ने लंबी कैद का हवाला देते हुए 16 अप्रैल को ब्रिटेन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में 5वीं बार जमानत याचिका दायर की, लेकिन आज सुनवाई के दौरान इसे खारिज कर दिया गया और वह अब भी हिरासत में है.

5:06 PM. 7 May 24 5:06 PM. 7 May

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 50.71% मतदान

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में आज दोपहर 3 बजे तक लगभग 50.71% मतदान दर्ज किया गया.

4:20 PM. 7 May 24 4:20 PM. 7 May

केरल में एम्बुलेंस और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत

केरल के कासरगोड में मंजेश्वर के पास एक एम्बुलेंस और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई.

3:05 PM. 7 May 24 3:05 PM. 7 May

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बारपेटा में डाला वोट

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बारपेटा संसदीय क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. एनडीए ने कांग्रेस के दीप बायन के खिलाफ असम गण परिषद (एजीपी) के उम्मीदवार फणी भूषण चौधरी को मैदान में उतारा है.

1:38 PM. 7 May 24 1:38 PM. 7 May

चीन में एक अस्पताल में चाकू से हमला

चीन के सरकारी मीडिया ने खबर दी है कि देश के दक्षिण पश्चिम में एक अस्पताल में चाकू से किए गए हमले में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है.

12:03 PM. 7 May 24 12:03 PM. 7 May

कांग्रेस से इस्तीफा दे चुकीं राधिका खेड़ा आज बीजेपी में हो सकती हैं शामिल

कांग्रेस से इस्तीफा दे चुकीं राधिका खेड़ा आज बीजेपी का दामन थाम सकती हैं. आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था. कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था.

10:21 AM. 7 May 24 10:21 AM. 7 May

बीजेपी कर्नाटक में 25-26 सीट जीतेगी, बोले येदियुरप्पा

कर्नाटक की 14 लोकसभा सीट पर मंगलवार सुबह से मतदान जारी है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने वोट डालने के बाद दावा किया कि राज्य में उनकी पार्टी 25-26 सीट पर जीत हासिल करेगी.

9:29 AM. 7 May 24 9:29 AM. 7 May

संविधान बचाने के लिए वोट करें: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को लोगों से लोकसभा चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की और कहा कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग न केवल अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए करेंगे, बल्कि यह तय करने के लिए भी करेंगे कि क्या वे अपने संवैधानिक अधिकारों को सुरक्षित रखना चाहते हैं या देश को तानाशाही की ओर बढ़ते देखना चाहते हैं.

9:07 AM. 7 May 24 9:07 AM. 7 May

कुलगाम में सुरक्ष बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है. जानकारी के अनुसार, कुलगाम के रेडवानी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार देर रात इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया जिसके बाद मुठभेड़ में शुरू हो गई.

9:07 AM. 7 May 24 9:07 AM. 7 May

झारखंड सरकार के मंत्री के सचिव और सचिव के घरेलू सहायक गिरफ्तार

जांच एजेंसी ईडी ने 32 करोड़ रुपये से अधिक नकदी बरामद होने के मामले में झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल और लाल के घरेलू सहायक को मंगलवार को सुबह गिरफ्तार कर लिया.

9:07 AM. 7 May 24 9:07 AM. 7 May

आज राहुल गांधी झारखंड में

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव लोकसभा चुनाव में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए झारखंड का दौरा करेंगे. राहुल गांधी आज को चुनावी रैलियां करेंगे, वहीं तेजस्वी बुधवार को सार्वजनिक सभाओं में हिस्सा लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >