Breaking News : राहुल गांधी ने खरगोन के लालबाई फूलबाई मंदिर में पूजा-अर्चना की

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
6:50 PM. 6 May 24 6:50 PM. 6 May

राहुल गांधी ने खरगोन के लालबाई फूलबाई मंदिर में पूजा-अर्चना की

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के खरगोन के लालबाई फूलबाई मंदिर में सोमवार को पूजा-अर्चना की.

5:25 PM. 6 May 24 5:25 PM. 6 May

लद्दाख में नेशनल कॉन्फ्रेंस को झटका, करगिल इकाई ने उम्मीदवार के चयन को लेकर इस्तीफा दिया

नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में सोमवार को बड़ा झटका लगा जब उसकी पूरी करगिल इकाई ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के चयन को लेकर सामूहिक इस्तीफे की घोषणा की.

4:10 PM. 6 May 24 4:10 PM. 6 May

अमित शाह फेक वीडियो मामले में आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

अमित शाह छेड़छाड़ वीडियो मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अरुण रेड्डी को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा. इस बीच आरोपी ने अपने वकील के माध्यम से मामले में जमानत याचिका दायर की है. कोर्ट ने जांच अधिकारी को मामले में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया.

4:06 PM. 6 May 24 4:06 PM. 6 May

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को 2 महीने के लिए मिली जमानत

बॉम्बे हाईकोर्ट ने जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को 2 महीने के लिए अंतरिम मेडिकल जमानत की अनुमति दी. गोयल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में हैं. उन्हें 1 लाख रुपये में जमानत दी गई. उनके आवेदन के मुताबिक, वह कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें इसके इलाज की जरूरत है.

2:34 PM. 6 May 24 2:34 PM. 6 May

अमित शाह फेक वीडियो मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में किया पेश

अमित शाह छेड़छाड़ वीडियो मामले के आरोपी अरुण रेड्डी को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में लाया गया. उन्हें पिछले हफ्ते दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

1:56 PM. 6 May 24 1:56 PM. 6 May

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच बच्चों की मौत

पुलिस ने जानकारी दी कि मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच बच्चों की मौत हो गई है जबकि दो घायल हुए हैं.

12:06 PM. 6 May 24 12:06 PM. 6 May

कोर्ट ने बीआरएस नेता के कविता को जमानत देने से किया इनकार

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले से संबंधित ईडी और सीबीआई मामलों में बीआरएस नेता के कविता को जमानत देने से इनकार कर दिया है.

11:46 AM. 6 May 24 11:46 AM. 6 May

सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को अग्रिम जमानत दी

सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के लिए दर्ज एक आपराधिक मामले में अग्रिम जमानत दे दी है.

11:16 AM. 6 May 24 11:16 AM. 6 May

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की है. हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी है. सोरेन की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने मामले को जल्द सूचीबद्ध करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के समक्ष मामले का उल्लेख किया. भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने सिब्बल को एक ईमेल भेजने को कहा और वह इस पर गौर करेंगे.

9:53 AM. 6 May 24 9:53 AM. 6 May

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 180 वाइस चांसलर्स ने लिखा पत्र

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 180 वाइस चांसलर्स ने पत्र लिखा है. उन्होंने नियुक्ति में गड़बड़ी की बात कही थी.

8:53 AM. 6 May 24 8:53 AM. 6 May

झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के घरेलू सहायक से भारी मात्रा में नकदी बरामद, ईडी ने की कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. वीरेंद्र राम मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के घरेलू सहायक से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है.

7:41 AM. 6 May 24 7:41 AM. 6 May

उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद साइट 4 इंडस्ट्री एरिया में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग

उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद साइट 4 इंडस्ट्री एरिया में एक फैक्ट्री में आग लगने की खबर है. दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकीं हैं.

7:18 AM. 6 May 24 7:18 AM. 6 May

भारतीय पुरूष चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया

भारतीय पुरूष चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने बहामास के नासाउ में विश्व एथलेटिक्स रिले में दूसरे दौर की हीट के दौरान पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया है.

7:18 AM. 6 May 24 7:18 AM. 6 May

भारतीय महिला चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने पेरिस ओलंपिक के लिये किया क्वालीफाई

भारतीय महिला चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने विश्व एथलेटिक्स रिले में दूसरे दौर की हीट में दूसरे स्थान पर रहकर पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >