Breaking News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मोदी कैबिनेट को रात्रि भोज का निमंत्रण, पीएम मोदी पहुंचे राष्ट्रपति भवन

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
8:29 PM. 5 Jun 24 8:29 PM. 5 Jun

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी बधाई

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने ट्वीट किया इस ऐतिहासिक चुनाव में उनकी जीत पर नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और लगभग 650 मिलियन मतदाताओं को बधाई. हमारे देशों के बीच दोस्ती केवल बढ़ रही है क्योंकि हम असीमित क्षमता के साझा भविष्य को खोल रहे हैं.

8:27 PM. 5 Jun 24 8:27 PM. 5 Jun

पुतिन ने दी बधाई

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने लोकसभा चुनाव 2024 की जीत पर नरेंद्र मोदी को बधाई दी.

8:25 PM. 5 Jun 24 8:25 PM. 5 Jun

कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने दी बधाई

हिरोशिमा में कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने ट्वीट किया है कि भारतीय लोगों के व्यापक समर्थन के साथ आम चुनाव जीतने के लिए पीएम मोदी को बधाई. परिणाम आपके उत्कृष्ट नेतृत्व में उनके अटूट विश्वास को दर्शाता है. कोरिया को मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं.

8:23 PM. 5 Jun 24 8:23 PM. 5 Jun

राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी कैबिनेट को रात्रि भोज का निमंत्रण दिया है. पीएम मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंच गये हैं.

8:14 PM. 5 Jun 24 8:14 PM. 5 Jun

राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी कैबिनेट को रात्रि भोज का निमंत्रण दिया है. पीएम मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंच गये हैं.

7:50 PM. 5 Jun 24 7:50 PM. 5 Jun

आंध्र प्रदेश 15वीं विधानसभा भंग

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल अब्दुल नजीर ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे के साथ 15वीं विधानसभा भंग कर दी है.

5:52 PM. 5 Jun 24 5:52 PM. 5 Jun

इंडिया की बैठक

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद एनडीए और इंडिया गठबंधन में बैठकों का दौर जारी है. एनडीए की बैठक के बाद इंडिया गठबंधन के नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक कर रहे हैं. खरगे के आवास पर इंडिया के नेताओं का आना जारी है.

2:47 PM. 5 Jun 24 2:47 PM. 5 Jun

पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया इस्तीफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कैबिनेट की बैठक के बाद राष्ट्रपति भवन पहुंचकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक वे आठ जून को शपथ ले सकते हैं. निवर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी कैबिनेट की बैठक के बाद राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >