कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में हार को भांप लिया, बोले रविशंकर प्रसाद

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
2:25 PM. 21 Mar 24 2:25 PM. 21 Mar

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में हार को भांप लिया, बोले रविशंकर प्रसाद

कांग्रेस के बैंक अकाउंट ‘फ्रीज’ किए जाने के आरोपों पर बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में हार को भांप लिया है. यही वजह है कि हताशा होकर वह बहाना बनाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने सलाह दिया कि जितना अधिक राहुल गांधी को बोलने दिया जाएगा, उतना ही कांग्रेस की जमीन खिसकती नजर आएगी.

2:13 PM. 21 Mar 24 2:13 PM. 21 Mar

कांग्रेस की होगी ऐतिहासिक हार, बोले जे पी नड्डा

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बैंक खातों को ‘फ्रीज’ (लेनदेन पर रोक) किए जाने के कांग्रेस के आरोप पर पलटवार किया है. उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि ‘ऐतिहासिक हार’ कांग्रेस का सता रही है.

1:35 PM. 21 Mar 24 1:35 PM. 21 Mar

कमलनाथ के करीबी दीपक सक्सेना ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कमलनाथ के करीबी दीपक सक्सेना ने कांग्रेस के सभी पदों से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया.

12:47 PM. 21 Mar 24 12:47 PM. 21 Mar

हमारे सारे बैंक अकाउंट से लेनदेन पर लगा दी गई है रोक , बोले राहुल गांधी

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमारे सारे बैंक अकाउंट से लेनदेन पर रोक लगा दी गई है. हम प्रचार कार्य नहीं कर सकते हैं.

12:44 PM. 21 Mar 24 12:44 PM. 21 Mar

विनय सहस्त्रबुद्धे को राजस्थान का चुनाव प्रभारी बीजेपी ने नियुक्त किया

बीजेपी की ओर से आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ नेता विनय सहस्त्रबुद्धे को राजस्थान का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही सतीश पूनिया को हरियाणा और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह को आंध्र प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त पार्टी की ओर से किया गया है.

11:55 AM. 21 Mar 24 11:55 AM. 21 Mar

अन्नाद्रमुक ने लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की

अन्नाद्रमुक ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 16 उम्मीदवारों की अंतिम सूची गुरुवार को जारी की. इसके साथ विलावनकोड उपचुनाव के लिए भी अन्नाद्रमुक ने उम्मीदवार की घोषणा की है.

11:30 AM. 21 Mar 24 11:30 AM. 21 Mar

बदायूं हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

बदायूं हत्याकांड दूसरे आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया है.

10:44 AM. 21 Mar 24 10:44 AM. 21 Mar

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट परिसर में एक्सेसिबिलिटी हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमने एक एक्सेसिबिलिटी हेल्प डेस्क की शुरूआत की है, जो हमारे मिशन की निरंतरता में है.

9:39 AM. 21 Mar 24 9:39 AM. 21 Mar

झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमएलए मामले के सिलसिले में पुलिस उप-निरीक्षक मीरा सिंह से जुड़े रांची में दो स्थानों पर छापेमारी की है.

9:31 AM. 21 Mar 24 9:31 AM. 21 Mar

सी विजयभास्कर के आवास पर ईडी की छापेमारी

तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई में पूर्व अन्नाद्रमुक मंत्री सी विजयभास्कर के आवास पर जांच एजेंसी ईडी की छापेमारी जारी है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर दी है.

9:31 AM. 21 Mar 24 9:31 AM. 21 Mar

उत्तर-पूर्व दिल्ली में इमारत ढही, दो की मौत

उत्तर-पूर्व दिल्ली के वेलकम इलाके में एक इमारत ढह गई. इससे एक जींस कारखाने के दो कर्मचारियों की मौत हो गई, वहीं एक अन्य गंभर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ, जींस कारखाने के तीनों कर्मचारी दो मंजिला इमारत के भूतल पर काम कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >