उदयपुर की घटना की कल्पना किसी ने नहीं की थी, राजस्थान में बोले पीएम मोदी
चितौड़गढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मैं राजस्थान के हर गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासी परिवारों को गारंटी दे रहा हूं कि हर गरीब को पक्की छत, पक्का घर दिया जाएगा… हमने राजस्थान के लाखों लोगों को पाइप से पानी पहुंचाने की गारंटी दी है. आज एक राज्य दूसरे राज्य को पानी देने से मना करता है, दोनों राज्यों में लड़ाई होती है लेकिन ये मेरी गारंटी थी कि अगर नर्मदा का पानी गुजरात को मिलता है और राजस्थान को जरूरत है तो राजस्थान को भी मिलेगा… आज बिना किसी विवाद के राजस्थान के कई गांव, जिलों में नर्मदा का पानी पहुंच रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार सबसे ज्यादा राजस्थान में हो रहा है. कन्हैयालाल हत्याकांड पर पीएम मोदी ने कहा कि उदयपुर की घटना की कल्पना किसी ने नहीं की थी.