इजराइल के राजदूत का फूटा गुस्सा
भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा कि हमास ने इजराइली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों की हत्या की है, उनका अपहरण किया है. हम अब तक जो संख्या गिन रहे हैं, और वे बढ़ेंगी. उन्होंने कहा कि मुझे यह कहते हुए खेद है कि 300 से अधिक लोग मारे गए है. हत्याएं की गईं और उनमें से कुछ का अपहरण कर लिया गया है. हम अब तक भारतीय विदेशी नागरिकों के बारे में नहीं जानते हैं, हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है. 1800 से अधिक घायल हैं. आतंकवादी इसकी बहुत बड़ी कीमत भुगतान करेंगे. हम इसे अपनी गति से, अपनी पसंद से, जिस तरह से हम चाहेंगे बदला लेंगे.