मानसून का तांडव: मुंबई में भारी बारिश, पुणे में 3 की मौत; स्कूल-कॉलेज बंद

Mumbai Heavy Rain Alert: मुंबई-पुणे सहित पूरे महाराष्ट्र में मानसून ने भारी तबाही मचाई है. सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया. बारिश जनित हादसों में पुणे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि पिछले 3-4 दिनों में यह आंकड़ा 13 तक पहुंच गया है. भारी बारिश की चेतावनी के बाद मंगलवार को सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है.

Mumbai Heavy Rain Alert: मुंबई के नगर निकाय प्रशासन ने भारी वर्षा के चलते मंगलवार के लिए सभी सरकारी, निजी एवं निकाय के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छुट्टी की घोषणा की है. मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए 'रेड अलर्ट' जारी कर लोगों से घरों में रहने की अपील की है.

पहली ही बारिश में खुली दावों की पोल, एक्सप्रेसवे पर गिरा 100 टन मलबा

करोड़ों की लागत से हाल ही में शुरू हुए मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के 'मिसिंग लिंक' खंड की मजबूती की पहली ही बारिश में पोल खुल गई. कनेक्टिंग लिंक पर एक विशाल कंक्रीट का खंभा गिरने और पहाड़ियों से करीब 100 टन मलबा सड़क पर आ जाने से एक्सप्रेसवे को बंद करना पड़ा. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि युद्ध स्तर पर काम कर 70 टन मलबा हटा दिया गया है और पुणे जाने वाली तीन लेन खोल दी गई हैं. इसके अलावा पुराने मुंबई-पुणे हाईवे, अहमदाबाद-मुंबई एक्सप्रेसवे और मुंबई-गोवा राजमार्ग पर भी जलभराव व भूस्खलन के कारण चक्का जाम रहा.

कहीं ढहा मकान, कहीं उखड़े पेड़

पुणे के मावल तहसील के पाटन गांव में भूस्खलन के कारण घर मलबे में तब्दील हो गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, खेड़ तहसील में बाढ़ के पानी में बहने से एक अन्य व्यक्ति ने दम तोड़ दिया. पालघर में महज दो घंटे में 300 मिमी बारिश दर्ज की गई. तेज हवाओं से एक आवासीय स्कूल का टिन शेड उड़ गया, हालांकि सभी 350 छात्र सुरक्षित हैं.

थम गई 'लाइफलाइन': ट्रेनें रद्द, मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट

भारी बारिश और पटरियों के नीचे की गिट्टी बह जाने के कारण मध्य रेलवे ने कर्जत-खोपोली के बीच लोकल सेवाएं बंद कर दीं. पश्चिम रेलवे की 40 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं, जिनमें 10 रद्द और 20 से अधिक लंबी दूरी की ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर फंसी रहीं. खराब दृश्यता के कारण मुंबई आने वाली 5 मुख्य उड़ानों (इंडिगो, अकासा, एयर इंडिया और ओमान एयर) का रास्ता बदलकर उन्हें हैदराबाद, अहमदाबाद, बेंगलुरु और वडोदरा भेजना पड़ा.

हाईकोर्ट का वकीलों को दिलासा, विधानमंडल स्थगित

विकराल स्थिति को देखते हुए राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. वहीं, मुंबई हाई कोर्ट ने राहत देते हुए कहा कि यदि बारिश के कारण वकील अदालत नहीं पहुंच पाते हैं, तो उनके खिलाफ कोई प्रतिकूल आदेश जारी नहीं किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >