Hoarding Collapse Incident: मुंबई होर्डिंग हादसे में अबतक 16 लोगों की मौत, आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही

Hoarding Collapse Incident: मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग हादसे में अबतक 16 लोगों की मौत हो चुकी है. एनडीआरएफ ने बताया, होर्डिंग के नीचे फंसी कार से 2 और शव बरामद किए गए.

Hoarding Collapse Incident: मुंबई के घाटकोपर इलाके में विशाल होर्डिंग गिरने वाले स्थान पर राहत और बचाव अभियान अब भी जारी है. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने बुधवार को कहा कि मृतक संख्या बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि हताहतों के जीवित मिलने की संभावना कम है.

तेज आंधी और बेमौसम बारिश ने मचाई भारी तबाही

मालूम हो तेज हवाओं और बेमौसम बारिश के कारण सोमवार शाम घाटकोपर के छेदा नगर इलाके में एक पेट्रोल पंप पर होर्डिंग गिर गया था. होर्डिंग के नीचे फंसे लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीम दो दिन से अभियान चला रही है. उसके साथ दमकल और पुलिस के कर्मी भी लगे हैं. अधिकारी ने बताया कि राहत-बचाव दल ने अब तक होर्डिंग के नीचे दबे हुए 89 लोगों को बाहर निकाला है. इनमें से 14 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. बुधवार को दो लोगों का शव बरामद किया गया. जबकि 75 अन्य घायल हैं.

होर्डिंग को हटाने के लिए लगाए गए भारी मशीन

एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि भारी मशीनों की सहायता से होर्डिंग के स्टील ढांचे और गर्डर को वहां से हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा, इस हादसे में अधिक लोगों के हताहत होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता क्योंकि लोगों के जीवित मिलने की संभावना कम है. एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह दुर्घटनास्थल पर अभियान के दौरान एक जगह आग लग गई. उन्होंने बताया कि वहां तैनात दमकल कर्मियों ने तुरंत ही इस आग पर काबू पा लिया.

Also Read: झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने किया गिरफ्तार

Also Read: Narendra Modi ने महाराष्ट्र में ताबड़तोड़ रैली के बाद किया रोड शो, सीएम शिंद और फडणवीस थे मौजूद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >