सोनिया गांधी, राहुल, रॉबर्ट जेल गए हैं क्या? केजरीवाल ने कांग्रेस पर बोला हमला

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए.

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस की ओर से की गई टिप्पणी पर केजरीवाल बौखला गए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए. कांग्रेस की ओर से कहा गया कि केजरीवाल की रिहाई AAP और भारतीय जनता पार्टी के गठजोड़ का परिणाम है. इस पर अरविंद केजरीवाल ने हमला करते हुए कहा कि वो खुद, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, जेल में गए. क्या सोनिया गांधी, राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा जेल गए… वे किस मुंह से बात कर रहे हैं, उन्हें शर्म नहीं आती.

फर्जी मामले के जरिए मेरी ईमानदारी और प्रतिष्ठा पर हमला किया गया- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने शराब नीति संबंधी एक ‘फर्जी’ मामले के जरिए आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश रची. मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो ने कहा कि वे ईडी की ओर से दर्ज किए गए मामलों के संबंध में आरोप मुक्त करने के लिए अदालत में आवेदन दाखिल करेंगे. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने प्रदूषण, प्रदूषित यमुना, खराब सड़कों जैसी समस्याओं से दिल्ली में अराजकता फैला दी है.

राजनीति छोड़ने की केजरीवाल ने दी चुनौती

मीडिया को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वो प्रधानमंत्री मोदी को दिल्ली में नए सिरे से चुनाव कराने की चुनौती देते हैं. उन्होंने दावा किया कि अगर बीजेपी 10 से अधिक सीट जीतती है, तो वो राजनीति छोड़ देंगे. बीजेपी पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे जीवन में केवल ईमानदारी और प्रतिष्ठा अर्जित की है, जिस पर पीएम मोदी और शाह ने एक ‘फर्जी’ शराब घोटाला मामले के जरिए हमला किया. उन्होंने कहा कि अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है और मौजूदा परिस्थितियों में जब सभी संस्थाएं हमले के घेरे में हैं, न्यायाधीश ने आदेश पारित करने में जबरदस्त साहस दिखाया है.

केजरीवाल समेत 20 लोगों को कोर्ट ने किया बरी

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 21 अन्य लोगों को शराब नीति मामले में बरी कर दिया है. साथ ही सीबीआई से नाराजगी जताते हुए कहा कि उसका मामला न्यायिक समीक्षा में खरा उतरने में पूरी तरह विफल रहा है. इस मामले में बरी किए गए 21 अन्य आरोपियों में तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष के. कविता भी शामिल हैं. विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह कहा ‘‘इस अदालत को यह मानने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि रिकॉर्ड में रखी गई जानकारी से किसी भी आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्टया भी कोई मामला नहीं बनता, और न ही कोई गंभीर शक है. इसलिए, आरोपी संख्या 1 से 23 को इस मामले में उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों से बरी किया जाता है.’’

दिल्ली हाई कोर्ट में अपील करेगी सीबीआई

राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के सीबीआई ने कहा कि वह इसके खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में अपील दायर करेगी. सीबीआई प्रवक्ता ने कहा कि जांच के कई पहलुओं की या तो अनदेखी की गई या उन पर सही से विचार नहीं किया गया. वहीं विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने अपने आदेश में कहा कि ऐसा लगता है कि जांच पहले से तय रास्ते पर आगे बढ़ी है, जिसमें नीति बनाने या लागू करने से जुड़े लगभग हर व्यक्ति को फंसाया गया है, ताकि एक कमजोर कहानी को गहराई और भरोसे का भ्रम दिया जा सके.

रो पड़े केजरीवाल

इससे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला आते ही पत्रकारों से बातचीत में केजरीवाल भावुक हो गए, वो रो पड़े. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला स्वतंत्र भारत के इतिहास में ‘सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश’ थी. तीन बार दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे केजरीवाल ने कहा ‘अदालत ने साबित कर दिया है कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार हैं. इस मामले में केजरीवाल छह महीने जेल में रहे, जबकि सिसोदिया करीब डेढ़ साल तक सलाखों के पीछे रहे. (इनपुट भाषा)

Also Read: क्या थी दिल्ली सरकार की शराब नीति, जिसने अरविंद केजरीवाल को पहुंचाया था जेल, अब हुए बरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >