RSS के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में जेन जेड और जेन अल्फा के सदस्यों से बातचीत करेंगे. इस कार्यक्रम में पूरे देश के 100 से ज्यादा शहरों से 15 से 19 साल के लगभग 2,000 हाई स्कूल के छात्र शामिल होंगे. यह जानकारी संघ ने प्रेस रिलीज जारी कर दी है.यह कार्यक्रम मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में आयोजित किया जाएगा.
युवाओं से चर्चा जरूरी
यह कार्यक्रम इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (IIMUN) की स्थापना के 15 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित वार्षिक चैंपियनशिप कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन समारोह का हिस्सा होगा. यह जानकारी IIMUN के संस्थापक ऋषभ शाह ने दी. उन्होंने कहा कि नेतृत्व केवल अगली पीढ़ी का मार्गदर्शन करने का नाम नहीं है, बल्कि उनकी बात सुनने का भी नाम है. भारत की यात्रा के इस महत्वपूर्ण दौर में इस तरह के संवाद पहले से कहीं अधिक आवश्यक हैं. मैं डॉ मोहन भागवत का आभारी हूं कि उन्होंने हमारे निमंत्रण को स्वीकार किया और इस महत्वपूर्ण अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करने के लिए सहमति दी.
दुनिया को एकजुट करने में युवाओं की भूमिका विषय पर होगी चर्चा
देश में नीट पेपर लीक पर हुए छात्र आंदोलन के बाद से युवाओं को समझने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पहले मोहन भागवत ने कहा था कि आज की पीढ़ी सिर्फ आदेश मानने में विश्वास नहीं करती. वह सवाल पूछती है, इसलिए उनसे चर्चा की जरूरत है. उन्हें डिक्टेट नहीं किया जा सकता है, हां चर्चा हो सकती है. संभवत: उसी सोच के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम का थीम है-दुनिया को एकजुट करने में युवाओं की भूमिका : भारतीय दृष्टिकोण.
ये भी पढ़ें :‘जो गांधी के हत्यारे हैं, उन्हें हमें एंटी नेशनल कहने का कोई अधिकार नहीं,’ अभिजीत दीपके का RSS पर हमला
