MGNREGA vs G RAM G: मनरेगा पर आर-पार के मूड में कांग्रेस, बीजेपी ने किया पलटवार

MGNREGA vs G RAM G: विकसित भारत -जी राम जी विधेयक 20 साल पुराने मनरेगा का स्थान लेगा. लेकिन इसको लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. मनरेगा का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियां गुस्से में हैं. कांग्रेस 5 जनवरी से मनरेगा बचाओ अभियान शुरू करने वाली है. दूसरी ओर बीजेपी ने कांग्रेस पर जोरदार पलटवार किया है.

MGNREGA vs G RAM G: वीबी जी राम जी पर, बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, G RAM G बिल पर चर्चा के दौरान मौजूद रहने के बजाय, वह (राहुल गांधी) अपनी महीने भर की विदेश यात्रा पर चले गए. लौटने के बाद, उनका रोज का काम नीतियों की आलोचना करना है. हम बहुत साफ तौर पर कहना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी द्वारा फैलाया गया भ्रम का प्रोपेगेंडा पूरी तरह से बेबुनियाद है. इस योजना में, रोजगार की गारंटी 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है. जो मजदूर काम करेगा, उसे सीधे पेमेंट मिलेगा; उनके नाम पर कोई धोखाधड़ी मुमकिन नहीं होगी. राज्यों को अपने-अपने फसल के मौसम के दौरान इस योजना को 60 दिनों के लिए सस्पेंड करने का अधिकार दिया गया है ताकि मजदूरों को कहीं और जाए बिना अपने ही गांवों में रोजगार के मौके मिल सकें.

कांग्रेस ने MGNREGA को भ्रष्टाचार से भरी व्यवस्था बना दिया था : बीजेपी

बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा- कांग्रेस पार्टी, जिसने MGNREGA को भ्रष्टाचार से भरी व्यवस्था के तौर पर बनाया था, अब उसने देखा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने इसे एक ऐसी योजना में बदल दिया है जो विकास, रोजगार और विकसित भारत में गांवों के लिए एक नए विजन को सामने लाने में योगदान दे रही है.

राहुल ने प्रधानमंत्री पर योजना खत्म करने का आरोप लगाया

कांग्रेस ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के विषय पर मोदी सरकार को घेरने की रणनीति के तहत आगामी पांच जनवरी से देशव्यापी स्तर पर ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ शुरू करने का फैसला किया है. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि मनरेगा खत्म करने का फैसला सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया और ऐसा करते समय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा कैबिनेट से विचार-विमर्श नहीं किया गया. कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारण इकाई कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में मनरेगा पर विस्तार से चर्चा हुई और इसमें शामिल 91 नेताओं ने एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने की शपथ ली.

ये भी पढ़ें: VB G RAM G: राष्ट्रपति ने G RAM G बिल को दी हरी झंडी, मनरेगा बना इतिहास

5 जनवरी से मनरेगा बचाओ आंदोलन शुरू करेगी कांग्रेस, राहुल गांधी ने मोदी सरकार के खिलाफ किया हल्ला बोल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >