मेघालय में ब्रेकअप के बाद प्रेमी बना हैवान, प्रेमिका के पिता के सामने की उसकी बेरहमी से हत्या

Meghale Murder Case: मेघालय से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की हत्या उसके ही पिता के सामने कर दी. दावा किया जा रहा है कि महिला ने हाल ही में व्यक्ति से ब्रेकअप कर लिया था, जिससे व्यक्ति बहुत ही नाराज था.

Meghalaya Murder Case: मेघालय के ईस्टर्न वेस्ट खासी हिल्स जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक 24 साल की युवती की उसके पिता के सामने ही चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना सोमवार की शाम करीब 5 बजकर 30 मिनट की है.

बताया जा रहा है कि युवती और आरोपी व्यक्ति के बीच पहले से ही प्रेम संबंध था, लेकिन हाल ही में दोनों का ब्रेकअप हो गया था. जानकारी के मुताबिक युवती शाम के समय अपने पिता के साथ बाहर घूम रही थी, तभी अचानक से आरोपी ने पीछे से आकर उस पर हमला कर दिया. यह घटना पार्किंग एरिया के पास हुई.

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार आरोपी ने पहले लड़की को पीछे से लात मारी और जैसे ही वह नीचे गिरी, व्यक्ति ने लगातार उस पर वार करना शुरू कर दिया. जिससे महिला के गले से खून बहना शुरू हो गया. महिला पर हमला कर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी.

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और व्यक्ति को गिरफ्तार किया. घायल युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस को शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी शख्स और महिला के बीच संबंध था. दोनों ने हाल ही में अपना रिश्ता खत्म किया था, जिससे व्यक्ति नाखुश था. व्यक्ति ने महिला से बदला लेने की योजना बनाई और महिला के पिता के सामने ही बेरहमी से महिला की हत्या कर दी.

यह भी पढ़े: पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की तैयारी? सीएम गुप्ता ने रेल मंत्री को भेजा प्रस्ताव|CM Rekha Gupta

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >