Mann Ki Baat: PM मोदी मन की बात के 103वें एपिसोड को करेंगे संबोधित, मणिपुर हिंसा पर कर सकते हैं चर्चा

PM Modi Mann Ki Baat 103rd episode पीएम मोदी इससे पहले 18 जून को मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया था. जिसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर सहित कई मुद्दों पर चर्चा की थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 103वें एपिसोड को संबोधित करेंगे. जिसका प्रसारण देशभर के रेडियो स्टेशन और तमाम टीवी चैनलों में सुबह 11 बजे प्रसारण किया जाएगा. पीएम मोदी इससे पहले 18 जून को मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया था. जिसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर सहित कई मुद्दों पर चर्चा की थी.

मणिपुर हिंसा पर चर्चा कर सकते हैं पीएम मोदी

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मणिपुर हिंसा पर भी चर्चा कर सकते हैं. आज देश-दुनिया में इस हिंसाग्रस्त राज्य की चर्चा सबसे अधिक हो रही है. वहीं पिछले 90 दिनों से हिंसा की घटनाएं हो रही हैं. मैतेई और कुकी समुदाय के बीच शुरू हुई जातीय हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है. 3 मई को शुरू हुई हिंसा के अगले ही दिन राज्य में एक भीड़ द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर परेड कराने का मामला सामने आया. करीब 75 दिनों के बीत जाने के बाद उस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद देशभर में आक्रोश और बढ़ गया. लोग उस घटना की निंदा करने लगे. विपक्षी दल के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस घटना पर संसद में बयान देने की मांग कर रहे हैं. हालांकि संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने महिलाओं के साथ बर्बरता पर बयान दिया था और घटना की जमकर निंदा की थी.

Also Read: मन की बात करनेवाली केंद्र सरकार मजदूरों की पीड़ा समझने में है विफल, सम्मेलन में बोले विधायक विनोद कुमार सिंह

पीएम मोदी ने 102वें एपिसोड में की थी जम्मू-कश्मीर की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले एपिसोड में जम्मू-कश्मीर की चर्चा की थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि आजकल हमारे देश में जम्मू-कश्मीर की खूब चर्चा होती है. कभी बढ़ते पर्यटन के कारण, तो कभी G-20 के शानदार आयोजनों के कारण. कश्मीर के ‘नादरू’ देश के बाहर भी पसंद किए जा रहे हैं. अब जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के लोगों ने एक कमाल कर दिखाया है. बारामूला में खेती-बाड़ी तो काफी समय से होती है, लेकिन यहां दूध की कमी रहती थी. बारामूला के लोगों ने इस चुनौती को एक अवसर के रूप में लिया. यहां बड़ी संख्या में लोगों ने डेयरी का काम शुरू किया. इस काम में सबसे आगे यहां की महिलाएं आईं. पीएम मोदी ने एक महिला किसान के बारे में बताया था, जिनका नाम इशरत नबी है. पीएम मोदी ने बताया, इशरत स्नातक पास महिला हैं, उन्होंने मीर सिस्टर्स डेयरी फार्म शुरू किया है. उनके डेयरी फार्म से हर दिन करीब डेढ़-सौ लीटर दूध की बिक्री हो रही है. ऐसे ही सोपोर के एक साथी हैं, वसीम अनायत. वसीम के पास दो दर्जन से ज्यादा पशु हैं और वो हर दिन दो-सौ लीटर से ज्यादा दूध बेचते हैं. एक और युवा आबिद हुसैन भी डेयरी का काम कर रहें हैं. इनका काम भी खूब आगे बढ़ रहा है. ऐसे लोगों की मेहनत की वजह से ही आज बारामूला में हर रोज साढ़े 5 लाख लीटर दूध उत्पादन हो रहा है. पूरा बारामूला, एक नयी श्वेत क्रांति की पहचान बन रहा है. पिछले ढाई-तीन वर्षों में यहां 500 से ज्यादा dairy units लगी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >