Mandi Cloud Burst Video: मंडी में बादल फटने से भारी तबाही, नदियां उफान पर, बह गई सड़कें, 4 की मौत, 16 लापता

Mandi Cloud Burst: हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर जारी है. मंडी में बादल फटने से भारी तबाही मची है. अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 लोग लापता बताए जा रहे हैं. राज्य में भारी बारिश और बाढ़ से कई सड़कें बह गईं हैं. हिमाचल प्रदेश में 6 जुलाई तक बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है.

Mandi Cloud Burst: बादल फटने की घटना पर मंडी सेंट्रल रेंज की DIG सौम्या सांबशिवन ने कहा, “सबसे दुखद बात यह है कि गोहर के इलाके में 9 लोग लापता हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है… मैं, SHO साहब और हमारी पूरी टीम जगह-जगह जाकर लोगों को रेस्क्यू करने का काम कर रही है. अभी की स्थिति ऐसी है कि कई जगहों पर बादल फटने की घटना सामने आ रही है, जो मुख्य तौर पर मंडी और कुल्लू के इलाके में है… पंडोह में भी भूस्ख्लन की आशंका है. हमारी जनसाधारण से यह अपील रहेगी कि वे मौसम विज्ञान विभाग के जो भी दिशा-निर्देश हैं उसका पालन करें, अपनी यात्राओं को नियंत्रित करें, जितना हो सके घरों में रहें, पहले अपने आप को रेस्क्यू करने का प्रयास करें उसके बाद ही किसी और की मदद करें… हमीरपुर में भी करीब 9 से 10 लोगों को रेस्क्यू किया गया है… फिलहाल किसी और सेना से मदद नहीं ली गई है, NDRF की टीम की मदद से हम सड़क खोलने का काम कर रहे हैं और हम खुद ही जगह-जगह जाकर लोगों का जायजा ले रहे हैं.”

ब्यास नदी उफान पर

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं और लैंड्सलाइड से सड़कें गायब हो गई हैं. कई घर ध्वस्त हो गए. क्षेत्र में भारी बारिश के कारण ब्यास नदी उफान पर है, जिससे क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है.

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लोगों से कर दी ऐसी अपील

हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, “मैं सभी से निवेदन करना चाहूंगा कि बहुत आवश्यक कारणों से ही अपने घरों से बाहर निकलें, विशेषकर की मंडी और कुल्लू जिले के लोगों से यह मेरा निवेदन है. वहां प्रशासन ने स्कूल और कॉलेज बंद करने का निर्णय लिया है. हम लगातार प्रदेश में बनी परिस्थिति का जायजा ले रहे हैं. कल प्रदेश में लगभग 390 सड़के बंद थीं. बीती रात और आज सुबह पूरे प्रदेश में बहुत भारी बारिश हुई है और बहुत नुकसान होने की रिपोर्ट हमें मिल रही है. आज भी प्रदेश की लगभग 580 सड़कें बंद हैं और शाम तक हमारा प्रयास रहेगा कि करीब 340 सड़कों को बहाल कर दिया जाए. स्थिति थोड़ी संवेदनशील है. सरकार लोगों के साथ खड़ी है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >