बेंगलुरु: 5-स्टार होटल का कमरा बुक कर दो बेटियों की हत्या, फिर पिता ने खुद पर चलाया चाकू

बेंगलुरु के लक्जरी होटल में दो मासूम बेटियों की हत्या और पिता के खुदकुशी के प्रयास मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है.

बेंगलुरु के एक होटल में दो मासूम बहनों (उम्र 5 और 10 साल) की उनके पिता द्वारा गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. आरोपी पिता की पहचान 40 वर्षीय एस.जी. इमरान के रूप में हुई है, जिसने इस वारदात के बाद खुद भी आत्महत्या करने का प्रयास किया.

शुरुआती जांच और पूर्वोत्तर बेंगलुरु के डीसीपी जी.के. मिथुन कुमार के अनुसार, घटना के बाद आरोपी को गंभीर हालत में मणिपाल अस्पताल भर्ती कराया गया था, जहां अब वह खतरे से बाहर है.

मौके से एक सुसाइड नोट मिला

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पारिवारिक विवाद और पत्नी पर शक किए जाने की बात कही गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हत्या की मुख्य वजह तथा पूरी घटना की गहनता से जांच कर रही है.


ये भी पढ़ें: त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; खुदकुशी की आशंका

कमरे के भीतर दोनों मासूम बच्चियों के शव मिले

पुलिस के अनुसार, जांच अधिकारियों को होटल के कमरे के भीतर दोनों मासूम बच्चियों के शव मिले. वहीं उनका पिता उसी कमरे में गंभीर रूप से कटे हुए गले के साथ बेहोश पड़ा हुआ था. उसे तुरंत इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

DCP जी. के. मिथुन कुमार ने कहा, "हम सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल सबूत और एकत्र किए गए अन्य सामान की भी जांच कर रहे हैं. आरोपी के चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ (मेडिकली फिट) होते ही उसका बयान दर्ज किया जाएगा."

घटनास्थल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम जांच में जुटी हुई है. फॉरेंसिक टीम वहां से नमूने (सैंपल) और साक्ष्य एकत्र कर रही है, जिससे घटनाक्रम का सही क्रम समझकर पूरे मामले की वजह और परिस्थितियों का खुलासा किया जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >